{"_id":"5dbcc1838ebc3e01451c388c","slug":"report-on-embezzlement-of-millions-on-post-office-employee-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्ट ऑफिस कर्मचारी पर लाखों के गबन की रिपोर्ट, ईओडब्ल्यू को शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्ट ऑफिस कर्मचारी पर लाखों के गबन की रिपोर्ट, ईओडब्ल्यू को शिकायत
Sat, 02 Nov 2019 05:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 02 Nov 2019 05:06 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने पोस्ट ऑफिस के कर्मचारी सुरेंद्र के खिलाफ फर्जीवाड़ा कर लाखों रुपये गबन करने का मामला दर्ज किया है। खाते में जमा करने के बजाय वह पैसे अपनी जेब में रख लेता था।
विज्ञापन
आला अधिकारियों के संज्ञान में मामला आने पर उन्होंने पुलिस में शिकायत की। शुरुआती जांच में 18 से 19 लाख रुपये के गबन का मामला सामने आया है। जांच में पता चला कि रुपये सरकारी रिकॉर्ड में जमा हो चुके हैं, लेकिन पोस्ट ऑफिस को नहीं मिले।
विज्ञापन
पोस्ट ऑफिस को उस पैसे पर ब्याज भी देना पड़ा। पुलिस के मुताबिक, क्लर्क सुरेंद्र कुमार की ड्यूटी कैश काउंटर पर थी। खाता धारक पैसे जमा कराने आता तो सुरेंद्र पासबुक पर पोस्ट ऑफिस की मुहर लगा देता था, लेकिन पैसा अपनी जेब में डाल लेता था। कभी-कभी वह कुछ रकम खातों में भी डाल देता था। विजिलेंस जांच में उसकी करतूत सामने आई।
विज्ञापन