फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Report of Central Ground Water Board Ground water saline in most parts of Delhi

CGWB का खुलासा: दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में भूजल खारा, उत्तर-पूर्वी हिस्सों में नाइट्रेट की मात्रा अधिक

Tue, 07 Feb 2023 10:13 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 07 Feb 2023 10:13 PM IST
सार

सीजीडब्ल्यूबी की रिपोर्ट में कहा गया है कि दिल्ली के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में कुछ स्थानों को अगर छोड़ दिया जाए तो सभी इलाकों में प्रति लीटर 1.5 माइक्रोग्राम की अनुमेय सीमा के भीतर फ्लोराइड की मात्रा है।

विज्ञापन
Report of Central Ground Water Board Ground water saline in most parts of Delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

केंद्रीय भूजल बोर्ड (सीजीडब्ल्यूबी) की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि राजधानी के ज्यादातर हिस्सों में भूजल खारा है, इतना ही नहीं दिल्ली के उत्तरपूर्वी हिस्सों में नाइट्रेट की मात्रा अधिक है। अधिकांश राज्यों में भूजल में नाइट्रेट की मात्रा 45 माइक्रोग्राम प्रति लीटर की अनुमेय सीमा के भीतर है, मई 2021 में एकत्र किए गए भूजल के नमूनों के रासायनिक विश्लेषण से पता चला है। रिपोर्ट में यह बात भी सामने आई है कि दिल्ली के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में एकाग्रता अधिक है।

विज्ञापन


सीजीडब्ल्यूबी की रिपोर्ट में कहा गया है कि दिल्ली के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में कुछ स्थानों को अगर छोड़ दिया जाए तो सभी इलाकों में प्रति लीटर 1.5 माइक्रोग्राम की अनुमेय सीमा के भीतर फ्लोराइड की मात्रा है। उत्तरी दिल्ली के जगतपुर में मैंगनीज की उच्चतम सांद्रता (2.293 मिलीग्राम प्रति लीटर) है। इस बात की जानकारी पूरी दिल्ली में वितरित राष्ट्रीय हाइड्रोग्राफ स्टेशनों से इकट्ठा किए गए भूजल के नमूनों के विश्लेषण से पता चली है।
विज्ञापन


कल कई जगह पेयजल आपूर्ति रहेगी प्रभावित
उत्तरी और पुरानी दिल्ली में बृहस्पतिवार को पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। जलबोर्ड ने दोनों इलाकों के लोगों से पानी का भंडारण करने का आग्रह किया है। इसके अलावा कंट्रोल रूम में टैंकरों की व्यवस्था की है। दिल्ली जलबोर्ड के अनुसार, सूरघाट के पास दिल्ली मेट्रो का कार्य चल रहा है। इस कारण यहां बृहस्पतिवार को पाइप लाइन शिफ्ट की जाएगी। इससे वजीराबाद गांव, नेहरू विहार, डाका धीरपुर, निरंकारी कॉलोनी, मजनू का टीला, आईएसबीटी, कश्मीरी गेट, निगम बोध घाट, दरियागंज, तिमारपुर, भारत नगर, गुलाबी बाग, सुभाष पार्क, दिल्ली गेट, रामलीला मैदान और आसपास के क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति का दबाव कम रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed