दिल्लीः कैंट व रोहताश बूथ पर हो रहे पुनर्मतदान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विधानसभा की दो सीटों के एक-एक पोलिंग बूथों पर सोमवार को पून:मतदान हो रहा है। इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में तकनीकी खराबी व मतदान कर्मियों की लापरवाही के कारण पर्यवेक्षकों ने दोबारा मतदान की सिफारिश को मंजूरी दे दी है।
सोमवार को जिन बूथों में मतदान होगा उनमें दिल्ली कैंट का पोलिंग बूथ नंबर 31 और रोहताश नगर के पोलिंगि बूथ नंबर 132 में है। दिल्ली कैंट में बताया जा रहा है कि ईवीएम में डिस्पैच करने के दौरान लापरवाही के कारण गड़बड़ी पाई गई।
वहीं, रोहताश नगर में मतदान शुरू करने से पहले सुबह 7 से 8 बजे के बीच मतदान कर्मियों को मॉक पोलिंग करना था, लेकिन यहां बिना इसके ही वोटिंग शुरू कर दी गई।
चुनाव अधिकारियों ने इन पोलिंग बूथ के मतदाताओं से अपील है कि वह दोबारा सोमवार को मतदान करने जरूर पहुंचें। इसके लिए संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिया गया है।
मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
राजधानी में शनिवार हुए विधानसभा चुनाव के बाद से ही ईवीएम की कड़ी सुरक्षा जारी है। पुलिस की मानें तो अलग-अलग नौ मतगणना केंद्रों पर ईवीएम मशीनो को स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा गया है।
मंगलवार को होने वाली मतगणना की सभी तैयारी भी पूरी कर ली गई हैं। चुनाव आयोग के अधिकारियों की मानें तो सुबह नौ बजे से चुनाव के रुझान आने शुरू हो जाएंगे, वहीं 12 बजे तक स्थिति साफ हो जाएगी।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मतगणना केंद्रों पर तीन स्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है। केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। अधिकारी 24 घंटे कंट्रोल रूम से सभी केंद्रों पर नजर रखे हुए हैं।
स्ट्र्रांग रूम की सुरक्षा का जिम्मा अर्द्धसैनिक बलों को सौंपा गया है। वहीं दूसरे लेयर की सुरक्षा का जिम्मा दिल्ली पुलिस के पास है। तीसरे घेरे का जिम्मा जिस जिले में मतगणना केंद्र है उसके पास है। वहीं केंद्रों के आसपास ट्रैफिक को भी रुकने की इजाजत नहीं दी गई है।