{"_id":"284fcef013876639ab39c71cdc612a12","slug":"repist-arrested-in-faridabad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लैट दिलाने के बहाने दुष्कर्म करने वाले गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्लैट दिलाने के बहाने दुष्कर्म करने वाले गिरफ्तार
ब्यूरो/ अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 02 Feb 2015 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला को फ्लैट दिखाने के बहाने से दुष्कर्म के तीन आरोपी युवकों को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। तीनों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी बल्लभगढ़ सीमा क्षेत्र के पास से हुई। आरोपियों की सोमवार को कोर्ट में पेशी होगी।
विज्ञापन
ज्ञात हो कि शनिवार को एक व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दी थी कि उसकी पत्नी के साथ सेक्टर-62 में तीन युवकों ने दुष्कर्म किया। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने पीड़ित महिला के भी बयान लिए।
विज्ञापन
इसमें महिला ने बताया कि फ्लैट दिखाने के बहाने उसके पति के दोस्त मनोज, प्रकाश और पीकी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट भी की और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
मामले की जांच अधिकारी राजबाला ने बताया कि घटना के सामने आने के बाद से जांच की जा रही थी। शनिवार देर रात तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पीड़िता का मेडिकल करवा लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है।