फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Repair work of Sarita Vihar flyover likely to start next month

Delhi: सरिता विहार फ्लाईओवर की मरम्मत अगले माह से, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने पीडब्ल्यूडी को दी एनओसी

Wed, 17 Apr 2024 07:39 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 17 Apr 2024 07:39 AM IST
सार

अधिकारियों के अनुसार, मरम्मत कार्य के तहत फ्लाईओवर के एक्सपेंशन ज्वाइंट बदले जाएंगे। इस कार्य में 50 से अधिक दिन का समय लगेगा। फ्लाईओवर के दोनों ओर की सड़कों पर यातायात जारी रहेगा और मरम्मत कार्य भी होता रहेगा।

विज्ञापन
Repair work of Sarita Vihar flyover likely to start next month
सरिता विहार फ्लाईओवर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा रोड पर 15 से अधिक साल पहले बने सरिता विहार फ्लाईओवर की मरम्मत का काम अगले माह शुरू होने की संभावना है। मरम्मत का काम एक मई शुरू होगा और करीब 50 दिन तक चलेगा। ऐसे में इस मार्ग पर वाहन चालकों को जाम का सामना करना पड़ सकता है। 

विज्ञापन


इसके साथ ही दक्षिणी दिल्ली से नोएडा आने-जाने वालों को भी परेशानी हो सकती है। वाहन चालकों की सुविधा के लिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा वैकल्पिक मार्गों के सुझाव तैयार किए जा रहे है। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के अनुसार, मरम्मत कार्य के तहत फ्लाईओवर के एक्सपेंशन ज्वाइंट बदले जाएंगे। इस कार्य में 50 से अधिक दिन का समय लगेगा। फ्लाईओवर के दोनों ओर की सड़कों पर यातायात जारी रहेगा और मरम्मत कार्य भी होता रहेगा। इसके लिए दोनों ओर की सड़कों का आधा भाग ही बंद किया जाएगा। जब बंद किए गए आधे भाग पर काम पूरा हो जाएगा तो उस पर यातायात चलाया जाएगा और बचे हुए भाग को बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


चार चरणाें में होगा काम
हाल ही में ट्रैफिक पुलिस ने कुछ शर्तों के साथ मरम्मत कार्य के लिए एनओसी दी है। ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि मरम्मत कार्य चार चरणों में किया जाएगा। इसके चलते एक समय पर पूरा फ्लाईओवर बंद नहीं होगा। केवल एक दिशा में फ्लाईओवर की आधी लेन बंद होगी, जबकि आधी लेन पर वाहन चलते रहेंगे। इसके चलते एक समय पर केवल एक ही दिशा में लोगों को जाम का सामना करना पड़ेगा। अधिकारियों का मानना है कि मरम्मत कार्य के चलते लोगों को यहां जाम का सामना करना पड़ सकता है। खासतौर से सरिता विहार, बदरपुर, न्यू फ्रेंडस कॉलोनी, कालिंदी कुंज, ओखला, फरीदाबाद आदि जगह आवागमन करने वालों को परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते वर्ष जून में शुरू होना था काम
अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2023 के जून माह में मरम्मत का काम शुरू होना था। लोगों की कड़ी प्रतिक्रिया आने पर यह कार्य एक सप्ताह के लिए टाल दिया गया था। बाद में जी-20 के बाद मरम्मत कार्य करने काे कहा गया। दरअसल पीडब्ल्यूडी मंत्री ने कहा था कि पहले विभाग यह तय करे कि फ्लाईओवर के बंद होने से जनता को परेशानी से कैसे बचा जाए, उसके बाद ही मरम्मत कार्य शुरू हो। मरम्मत कार्य के दौरान यातायात पुलिस के साथ मिलकर पीडब्ल्यूडी ट्रैफिक प्रबंधन के लिए बनने वाली योजना में शामिल होगा और उस पर काम करेगा। जिससे लगने वाले जाम से लोगों की परेशानी को कम किया जा सके।

मरम्मत कार्य के दौरान ये बंदोबस्त होंगे

  • साइनेज बोर्ड के साथ उचित लाइट की व्यवस्था करनी होगी
  • दिन के समय कोई भी मशीन मरम्मत स्थल लाने की अनुमति नहीं होगी
  • मरम्मत कार्य के दौरान मलबा सड़क पर नहीं रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed