फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Renovation of veterinary hospital started in Palam

Delhi NCR News: पालम में पशु चिकित्सालय का जीर्णोद्धार शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 06:14 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली से भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा है कि दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार देहात क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार काम कर रही है और अब कोई भी गांव विकास से अछूता नहीं रहेगा। पालम गांव में दिल्ली सरकार के पशु चिकित्सालय के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का उद्घाटन करते हुए उन्होंने बताया कि इसके लिए सरकार ने 65 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की है। कार्यक्रम की अध्यक्षता पालम के विधायक कुलदीप सोलंकी ने की। ग्रामीणों की लंबे समय से मांग थी कि बीमार पशुओं के इलाज के लिए नजदीक में उचित व्यवस्था हो। अब इस पशु चिकित्सालय की मरम्मत और नवीनीकरण से उन्हें राहत मिलेगी। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सांसद बिधूड़ी और विधायक सोलंकी ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed