फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Remnant of cattle found in piles of garbage at Modinagar

मोदीनगर: कचरे के ढेर में मिला गोवंश का अवशेष, हड़कंप

Sat, 08 Dec 2018 03:39 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मोदीनगर
ब्यूरो, अमर उजाला, मोदीनगर Updated Sat, 08 Dec 2018 03:39 AM IST
विज्ञापन
Remnant of cattle found in piles of garbage at Modinagar
bulandshahr violence - फोटो : अमर उजाला

तहसील मुख्यालय के पास शुक्रवार सुबह कचरे के ढेर में गोवंश का अवशेष मिलने पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने अवशेष कब्जे में लेकर जांच के लिए नमूना लैब भेजा है। एसडीएम, सीओ और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन


तहसील के मुख्य गेट के पास रजवाहे के निकट कचरे के ढेर में गोवंश का कटा हुआ सिर मिला। सूचना पर हिंदू वाहिनी के लोग पहुंच गए। भीड़ जमा हो गई। वाहिनी के लोगों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। चिकित्सालय के फार्मासिस्ट डॉ. महेश कुमार ने बताया कि देखने में अवशेष तीन दिन पुराना लग रहा है।
विज्ञापन


बाकी जांच रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा। एसडीएम पवन कुमार अग्रवाल का कहना है कि गोवंश के अवशेष को जांच लैब भेजा है। इसके पीछे किसी असामाजिक तत्व का हाथ है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


माहौल बिगाड़ने की कोशिश
गोकशी को लेकर प्रदेश में माहौल गरमाया हुआ है। गोवंश अवशेष मिलने की सूचना पर मोदीनगर पुलिस में हड़कंप मच गया। यह माहौल बिगाड़ने की कोशिश हो सकती है। आनन-फानन में भोजपुर और निवाड़ी थाने की पुलिस को बुला लिया गया। फोर्स हापुड़ रोड स्थित पशु चिकित्सालय पहुंची। सीओ केपी मिश्रा का कहना है माहौल को देखते हुए किसी शरारती तत्व की हरकत हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed