{"_id":"33993b5805c8f38f4b61fe4a570045b4","slug":"religious-events-of-this-week-of-delhi-delhi-ncr","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस सप्ताह के प्रमुख धार्मिक आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस सप्ताह के प्रमुख धार्मिक आयोजन
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 17 Feb 2014 03:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस सप्ताह में कई प्रमुख धार्मिक स्थलों पर भजन कीर्तन और सत्संग का आयोजन किया जाएगा। मानसिक शांति ढूढ रहे लोगों के लिए यह सप्ताह खास रहेगा।
विज्ञापन
श्री लक्षचंडी महायज्ञ समिति की ओर से स्वामी प्रखर जी महाराज के सानिध्य में श्री लक्षचंडी महायज्ञ 16 -22 फरवरी तक मियांवाली नगर में सुबह 6:00 बजे से।
श्री राज माता झंडेवाला मंदिर वेस्ट गोरख पार्क में स्वामी राजेश्वरानंद राजगुरु जी महाराज के सानिध्य में सत्संग 16 फरवरी को सुबह 11:00 बजे। विश्व जागृति मिशन बक्करवाला में भजन-कीर्तन 17 फरवरी को सुबह 6:00 बजे।
विज्ञापन
श्री राजमाता झंडेवाला मंदिर अनारकली गार्डन में भजन-कीर्तन व सत्संग 18 फरवरी को सुबह 11:00 बजे। कालका जी मंदिर में भजन-कीर्तन 19 फरवरी को सुबह 9:00 बजे।
विज्ञापन
वेदनाथ महादेव मंदिर, अशोक विहार में भजन-कीर्तन 20 फरवरी को सुबह 8:00 बजे। श्री सनातन धर्म मंदिर जनकपुरी में भजन-कीर्तन 21 फरवरी को सुबह 7:00 बजे। विश्वास मेडिटेशन, क्लब रोड, पंजाबी बाग में 21-22 फरवरी तक सुबह 5:45 बजे।
व्रत त्योहार
18 फरवरी : तिथि - तृतीया, गणेश चतुर्थी, वसंत ऋतु प्रारंभ
22 फरवरी : तिथि - सप्तमी, कालाष्टमी