फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Relief for those coming to Delhi but without pass no entry in Ghaziabad

दिल्ली आने वालों को राहत, पर बगैर पास गाजियाबाद में एंट्री नहीं

Thu, 28 May 2020 06:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 28 May 2020 06:54 AM IST
सार

  • गाजियाबाद के जो लोग सुबह आसानी से दिल्ली चले गए थे उन्हें वापस आते समय यूपी की सीमा में प्रवेश बमुश्किल मिल पाया
  • गाजियाबाद प्रशासन ने आनंद विहार की सीमा को भी सील कर दिया है 
  • गाजियाबाद की सीमा पर सख्त जांच 

विज्ञापन
Relief for those coming to Delhi but without pass no entry in Ghaziabad
दिल्ली-गाजियाबाद बॉर्डर सील - फोटो : ani

विस्तार

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए गाजियाबाद प्रशासन की ओर से मंगलवार को सीमा सील करने से अधिकतर लोगों को गाजीपुर बॉर्डर पर ही रोक दिया गया था। हालांकि, बुधवार को स्थिति कुछ हद तक ठीक रही। 

विज्ञापन


गाजियाबाद से दिल्ली आने वाले लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा, पर दिल्ली से गाजियाबाद की ओर जाने वाले लोगों को बगैर पास यूपी की सीमा में प्रवेश नहीं दिया गया। गाजयाबाद पुलिस ने सख्त बैरिकेडिंग की हुई थी। सिर्फ जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को ही बिना पास के आने दिया गया। 
विज्ञापन


 यूपी गेट से दिल्ली की ओर जा रहे सूरज शर्मा ने बताया कि वह रोज दिल्ली जाता है। मंगलवार को पुलिस चेकिंग ज्यादा थी। बैरिकेडिंग के कारण सड़क से एक समय पर एक गाड़ी ही निकल पा रही थी, लेकिन बुधवार को कुछ बैरिकेड हटा लिए गए। जिससे दिल्ली जाते समय जाम नहीं लगा। लेकिन, वापस गाजियाबाद आते समय कुछ देर जाम में फंसना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गाजियाबाद की सीमा पर सख्त जांच 
गाजियाबाद के जो लोग सुबह आसानी से दिल्ली चले गए थे उन्हें वापस आते समय यूपी सीमा में प्रवेश बमुश्किल मिल पाया। पुलिस एक -एक व्यक्ति की जांच कर रही थी। इससे दोपहर के समय यूपी गेट पर वाहनों का दबाव बढ़ गया था। शाम पांच बजे के बाद तो सीमा पर वाहनों की संख्या इस कदर बढ़ गई कि ट्रैफिक थम सा गया और जाम की स्थिति बन गई। 


गाजीपुर बॉर्डर के साथ-साथ लोग आनंद विहार से भी लोग दिल्ली आना-जाना करते हैं। इसको देखते हुए गाजियाबाद प्रशासन ने आनंद विहार की सीमा को भी सील कर दिया है। इस रास्ते से जो लोग दिल्ली जाना चाहते हैं। उन्हें पुलिस गाजीपुर बॉर्डर की ओर भेज देती है। वहीं, दिल्ली से भी किसी को यहां से यूपी की सीमा में प्रवेश नहीं करनेे दिया जा रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed