{"_id":"5c8566babdec2214323f2b08","slug":"released-circulars-of-increased-school-fees-before-new-season-in-noida","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"निजी स्कूल अभिभावकों को फिर देंगे झटका, बढ़ी फीस का सर्कुलर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी स्कूल अभिभावकों को फिर देंगे झटका, बढ़ी फीस का सर्कुलर जारी
Mon, 11 Mar 2019 01:04 AM IST
vivek shukla
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 11 Mar 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी निजी स्कूलों की मनमानी पर अंकुश लगाने की बात कर रही है, लेकिन वे इसकी कतई परवाह नहीं कर रहे हैं। नया सत्र शुरू होने से पहले ही अभिभावकों को जोर का झटका लगने वाला है। कुछ स्कूलों ने बढ़ी फीस का सर्कुलर जारी कर दिया है तो कई जारी करने की तैयारी में हैं। इससे स्कूल प्रबंधन और अभिभावक एक बार फिर आमने-सामने हैं। अभिभावकों का कहना है कि फीस रेग्युलेटरी एक्ट तो सरकार ने बना दिया है, लेकिन इसे सख्ती से लागू नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
अप्रैल माह से नया सत्र शुरू हो जाएगा। इससे पहले ही शहर के कई बड़े स्कूलों ने रेग्युलेटरी एक्ट को दरकिनार करते हुए अभिभावकों से बढ़ी फीस वसूलने का नया तरीका अपनाया है। मसलन, वार्षिक शुल्क दोगुना कर दिया गया है। ट्रांसपोर्ट सुविधा और अन्य मदों में भी फीस बढ़ा दी गई है। अभिभावकों का कहना है कि स्कूलों ने मार्च के प्रथम सप्ताह में ही बढ़ी फीस का सर्कुलर जारी कर दिया है, ताकि अभिभावक इसका विरोध न कर सकें।
विज्ञापन
ट्रांसपोर्टेशन शुल्क के नाम पर कटेगी जेब
इस बार स्कूलों ने ट्रांसपोर्टेशन चार्ज फिर से बढ़ा दिया है। स्कूल प्रबंधक भले ही इसमें 100 से 150 रुपये बढ़ाने की बात कह रहे हैं, लेकिन इससे उन्हें मोटा फायदा होने वाला है। स्कूल गर्मियों की छुट्टी में भी अभिभावकों से ट्रांसपोर्टेशन शुल्क लेता है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया का लेंगे सहारा
स्कूलों की मनमानी को लेकर ऑल नोएडा पैरंट्स एसोसिएशन के बैनर तले अभिभावकों की बैठक चल रही है। वे स्कूलों के बाहर विरोध प्रदर्शन तक कर चुके हैं। अभिभावकों का कहना है कि इस बार स्कूलों की मनमानी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अभिभावकों ने सोशल मीडिया पर अभियान भी छेड़ दिया है। व्हाट्स एप ग्रुप बनाया गया है। अभी इसमें 100 से ज्यादा अभिभावकों को जोड़ा गया है।
स्कूलों में फिर सजेंगी दुकानें
नए सत्र के साथ ही किताबों और वर्दी के नाम पर कमीशनखोरी की कवायद शुरू हो गई है। स्कूलों ने सर्कुलर में यह तक उल्लेख किया है कि वर्दी कहां से खरीदनी है, जबकि किताबें स्कूलों में ही मुहैया कराई जाएंगी। स्कूल प्रबंधक हर साल पाठ्यक्रम में कुछ लेखकों की किताबें बदल देते हैं। अगर कोई बच्चा अगली क्लास में जाने पर दूसरे बच्चे को किताब देना चाहे तो भी नहीं दे सकता है।
स्पीड पोस्ट के जरिये दे रहे हैं शिकायत
ऑल नोएडा पैरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष यतेंद्र कसाना ने बताया कि दो स्कूलों की तरफ से फीस बढ़ाई गई है। इन स्कूल प्रबंधकों से एसोसिएशन के सदस्य मिलने गए थे, लेकिन वे मिलने को तैयार नहीं हुए। स्पीड पोस्ट के जरिये अभिभावकों की शिकायत को स्कूल तक पहुंचाया गया है। अगर 15 दिन में कोई कार्रवाई नहीं होगी तो शिकायत को डिस्ट्रिक्ट फीस रेग्युलेटरी कमेटी के सामने रखा जाएगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
अभिभावकों की बैठक में फीस बढ़ोतरी का विरोध
नोएडा। ऑल नोएडा पैरेंट्स एसोसिएशन की रविवार को हुई बैठक में बड़ी संख्या में अभिभावक शामिल हुए। इस दौरान स्कूल की तरफ से बढ़ाई गई फीस के विरोध जताया गया। एसोसिएशन अध्यक्ष यतेंद्र कसाना ने बताया कि बिलाबांग स्कूल ने फीस 25 प्रतिशत बढ़ाई है। अभिभावकों ने स्कूल में भी इसका विरोध किया था। स्कूल को मेल के जरिये शिकायत भी दी थी। वहां से संतुष्टि वाला कोई उत्तर नहीं मिला है। अब डिस्ट्रिक्ट फीस रेग्युलेटरी कमेटी के सामने इस मुद्दे को उठाया जाएगा। अभिभावक लिखित शिकायत करेंगे, ताकि कमेटी स्कूल के खिलाफ कार्रवाई कर सके।