फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rekha government will take forward the old EV policy again

Delhi EV policy : पुरानी ईवी नीति को फिर आगे बढ़ाएगी रेखा सरकार, क्योंकि अब तक नहीं बन सकी नई पॉलिसी

Sat, 12 Jul 2025 06:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 12 Jul 2025 06:34 AM IST
सार

यह नीति 15 जुलाई को समाप्त हो रही है। अभी फिलहाल नई नीति तैयार नहीं हो सकी है। ऐसे में पुरानी नीति को एक फिर आगे बढ़ाया जाएगा। 

विज्ञापन
Rekha government will take forward the old EV policy again
Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली सरकार पुरानी ईवी नीति को आगे बढ़ाने पर विचार कर रही है। यह नीति 15 जुलाई को समाप्त हो रही है। अभी फिलहाल नई नीति तैयार नहीं हो सकी है। ऐसे में पुरानी नीति को एक फिर आगे बढ़ाया जाएगा। 

विज्ञापन


जून में, दिल्ली सरकार के परिवहन मंत्री पंकज कुमार सिंह ने कहा था कि सरकार अगले महीने तक इलेक्ट्रिक वाहन नीति 2.0 लागू करने की योजना बना रही है। ईवी नीति 2.0 को अंतिम रूप देने से पहले सरकार कई विकल्पों पर विचार कर रही है। नई नीति पर प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए हितधारकों के साथ परामर्श भी किया जा सकता है। 
विज्ञापन


यह भी संभावना है कि सरकार ईवी नीति 2.0 का मसौदा सार्वजनिक कर सकती है और जनता की प्रतिक्रिया भी ले सकती है। पिछली आप सरकार की प्रमुख पहलों में से एक के रूप में अगस्त 2020 में शुरू की गई इस नीति का उद्देश्य वाहनों से होने वाले प्रदूषण से निपटना और 2024 तक इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने की दर को 25 प्रतिशत तक बढ़ाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि इसका प्रारंभिक तीन साल का कार्यकाल अगस्त 2023 में समाप्त हो चुका है। लेकिन नई नीति अभी तक तैयार नहीं होने के कारण पुरानी नीति को ही कई बार आगे बढ़ाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed