Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Regular buses will operate on 18 routes between Delhi and Bihar

Delhi NCR News: दिल्ली-बिहार के बीच 18 मार्गों पर चलेंगी नियमित बसें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 07:35 PM IST
विज्ञापन
-पारस्परिक परिवहन समझौते की तैयारी, दोनों राज्यों को मिलेंगे 12-12 परमिट
विज्ञापन

बिहार और पूर्वांचल के 15-20 लाख लोगों को होगा लाभ

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।
दिल्ली और बिहार के बीच अंतरराज्यीय बस सेवाओं को नियमित करने की तैयारी है। इसके लिए दोनों राज्य सरकारें 18 मार्गों को शामिल करते हुए पारस्परिक परिवहन समझौते पर हस्ताक्षर करेंगी। इसके तहत सालभर दिल्ली से बिहार के विभिन्न शहरों के लिए बसों का संचालन हो सकेगा। इससे दिल्ली में रह रहे बिहार और पूर्वांचल मूल के करीब 15 से 20 लाख लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। खासतौर पर दीपावली और छठ जैसे त्योहारों के दौरान यात्रियों को बसों की कमी और भीड़भाड़ की समस्या से राहत मिलेगी। प्रस्तावित समझौते में अररिया, भागलपुर, बक्सर, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, गया, किशनगंज, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, नवादा, पटना और पूर्णिया समेत बिहार के विभिन्न शहरों को दिल्ली से जोड़ा जाएगा। प्रत्येक मार्ग पर दिल्ली और बिहार को 12-12 परमिट देने का प्रावधान है। बसों के समय और परिचालन कार्यक्रम को दोनों राज्य सरकारें आपसी सहमति से तय करेंगी।


दिल्ली के परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि यह पहल दिल्ली में रह रहे बिहार और पूर्वांचल के लोगों के लिए बड़ी राहत होगी। त्योहारों और व्यस्त यात्रा सीजन में उन्हें आवागमन की परेशानियों से निजात मिलेगी। आने वाले वर्षों में इन सेवाओं का और विस्तार किया जाएगा। वर्ष 2026 में दीपावली और छठ के दौरान दिल्ली-बिहार के बीच विभिन्न मार्गों पर करीब 76 बसें चलाई गई थीं। यात्रियों की अच्छी प्रतिक्रिया के बाद अब सालभर नियमित सेवा की व्यवस्था की जा रही है। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने 75 नॉन एसी और 74 एसी बसों की व्यवस्था की है। वहीं, पीपीपी मॉडल के तहत 150 अतिरिक्त बसें भी संचालित की जाएंगी। इससे दोनों राज्यों के बीच सार्वजनिक परिवहन की उपलब्धता बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed