फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Registration of Kanwar committees from July 1, government may increase grant

Delhi NCR News: कांवड़ समितियों का पंजीकरण 1 जुलाई से, सरकार बढ़ा सकती है अनुदान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 09:14 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की, सभी विभागों को समय पर इंतजाम पूरे करने के दिए निर्देश
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
कांवड़ समितियों के पंजीकरण 1 जुलाई से शुरू करने की योजना है। साथ ही बड़े शिविरों की जरूरतों को देखते हुए अनुदान राशि बढ़ाने के सुझाव पर भी सरकार विचार कर रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बृहस्पतिवार को कांवड़ समिति की समीक्षा बैठक में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ तैयारियों का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांवड़ समितियों को आवेदन प्रक्रिया में किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए पुरानी समितियों को जरूरी दस्तावेजों, ऑडिट और अन्य औपचारिकताओं की जानकारी पहले ही उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कराने के निर्देश दिए। कांवड़ समितियों के प्रतिनिधियों ने बताया कि बड़े शिविरों के संचालन में खर्च लगातार बढ़ रहा है और मौजूदा अनुदान कई बार पर्याप्त नहीं होता। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सभी सुझावों पर गंभीरता से विचार करेगी और जरूरत होने पर अनुदान राशि बढ़ाने का फैसला भी लिया जा सकता है। बैठक में कला एवं संस्कृति मंत्री और कांवड़ समिति के अध्यक्ष कपिल मिश्रा, समिति के सदस्य विधायक अजय महावर, अनिल शर्मा, करतार सिंह तंवर, संजय गोयल और उमंग बजाज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन



स्वास्थ्य और सुविधाओं पर विशेष जोर
मुख्यमंत्री ने कांवड़ शिविरों में 24 घंटे चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की शिफ्टवार तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया। इसके अलावा पर्याप्त पेयजल, गैस सिलिंडर, मोबाइल शौचालय और उनकी नियमित सफाई की व्यवस्था करने पर भी जोर दिया गया। पिछले वर्षों के अनुभवों की समीक्षा करते हुए जलभराव वाले स्थानों पर पहले से ड्रेनेज सुधार कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए। दिल्ली पुलिस और ट्रैफिक पुलिस को सुरक्षा, बैरिकेडिंग, रूट डायवर्जन और यातायात प्रबंधन की तैयारियां समय रहते पूरी करने को कहा। प्रमुख प्रवेश स्थलों पर कांवड़ियों के स्वागत के लिए पुष्पवर्षा और स्वागत द्वार लगाने की योजना भी बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed