जेएनयू : विंटर सेमेस्टर में दाखिले के लिए 12 तक करें पंजीकरण, हॉस्टल फीस चुकाना अनिवार्य
जेएनयू में विभिन्न डिग्री प्रोग्राम में पढ़ाई करने वाले छात्रों को 12 जनवरी तक विंटर सेमेस्टर में पंजीकरण करना अनिवार्य है। यदि कोई छात्र इस अवधि के बीच पंजीकरण नहीं करता है तो फिर 12 जनवरी रात से दो फरवरी तक प्रतिदिन के आधार पर 200 से 500 रुपये तक लेट फीस के साथ पंजीकरण करना होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के तहत विंटर सेमेस्टर 2024 के लिए सोमवार से पंजीकरण विंडो ओपन हो गई है। जेएनयू में विभिन्न डिग्री प्रोग्राम में पढ़ाई करने वाले छात्रों को 12 जनवरी तक विंटर सेमेस्टर में पंजीकरण करना अनिवार्य है। यदि कोई छात्र इस अवधि के बीच पंजीकरण नहीं करता है तो फिर 12 जनवरी रात से दो फरवरी तक प्रतिदिन के आधार पर 200 से 500 रुपये तक लेट फीस के साथ पंजीकरण करना होगा।
खास बात यह है कि पंजीकरण से पहले छात्रों को मानसून सेमेस्टर का ट्यूशन, हॉस्टल और मैस की फीस चुकानी अनिवार्य है। जेएनयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ. उत्पल कुमार देवनाथ की ओर से सोमवार को छात्रों के नाम अधिसूचना जारी की गई है। इसमें लिखा है कि मानसून सेमेस्टर सफलता पूर्वक पूरा करने वाले छात्रों को विंटर सेमेस्टर में दाखिले के लिए पंजीकरण विंडो ओपन कर दी गई है। उम्मीदवारों को 12 जनवरी तक पंजीकरण करना अनिवार्य है। इसी दिन विंटर सेमेस्टर के तहत कक्षाएं भी शुरू हो जाएंगी।
इसके अलावा 12 जनवरी शाम से लेकर दो फरवरी तक लेट फीस जमा की जा सकेगी। इसमें 12 जनवरी से अगले सात दिन यानी प्रतिदिन 100 रुपये, उसके अगले सात दिन प्रतिदिन के आधार पर 200 रुपये और उसके अगले 14 दिन से लेकर 21 दिन तक प्रतिदिन 500 रुपये लेट फीस लगेगी। हालांकि तय समय-सीमा के भीतर यदि कोई छात्र पंजीकरण करने में असफल रहता है तो कारणों के आधार पर उसे लेट फीस से छूट देने का भी प्रावधान किया गया है।
मानसून सेमेस्टर में पुराने बिल पर हॉस्टल फीस: मानसून सेमेस्टर के तहत हॉस्टल बिल पुराने रेट के आधार पर ही देने होंगे। संशोधित हॉस्टल फीस का मामला अदालत में विचाराधीन होने के कारण छात्र पुराने रेट के आधार पर ही फीस जमा करवाएंगे। इसके अलावा छात्रों को हॉस्टल, लाइब्रेरी , प्रॉक्टर ऑफिस,स्पोर्ट्स ऑफिस आदि से सभी तरह के पुराने भुगतान करने के बाद नो ड्यूज का सर्टिफिकेट लेना होगा।
पंजीकरण के लिए छात्र अपने स्कूल, सेंटर व विभागों के डीन,डायरेक्टर आदि से बात कर सकते हैं। वहीं, जिन छात्रों ने अभी तक अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट (एबीसी) में पंजीकरण नहीं किया है, वे करवा लें।
पीएचडी की पहली सूची 11 को
जेएनयू में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के तहत पीएचडी दाखिले के लिए पहली संभावित सूची 11 जनवरी को जारी होगी। पहली सूची में नाम आने वाले चयनित उम्मीदवार 11 से 13 जनवरी तक फीस जमा कर सकेंगे। दूसरी सूची 18 से 19 जनवरी में आ सकती है। वहीे, खाली सीटों पर तीसरी और आखिरी सूची 29 और 30 जनवरी को आएगी,जबकि पीएचडी प्रोग्राम में नौ फरवरी तक दाखिला प्रक्रिया पूरी करनी होगी। छात्र अधिक जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की अधिकारिक वेबसाइट jnuee.jnu.ac.in पर लॉगइन कर सकते हैं।