{"_id":"69b188398ed57b033f0f59c1","slug":"register-complaints-on-cm-jansunwai-portal-and-mobile-app-rekha-gupta-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-127372-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम जनसुनवाई पोर्टल और मोबाइल एप पर दर्ज करें शिकायतें: रेखा गुप्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम जनसुनवाई पोर्टल और मोबाइल एप पर दर्ज करें शिकायतें: रेखा गुप्ता
विज्ञापन
जनसेवा सदन में जनसुनवाई के दौरान नागरिकों से किया सीधा संवाद
शिकायतों के तेज समाधान के लिए अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जनसेवा सदन में आयोजित जनसुनवाई में नागरिकों से सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि लोग अपनी समस्याएं सीएम जनसुनवाई पोर्टल और मोबाइल एप पर दर्ज करा सकते हैं, जिससे शिकायतों का तेजी से समाधान होगा। मुख्यमंत्री ने बुधवार को जनसेवा सदन में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में विभिन्न इलाकों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को शिकायतों के तेजी से और समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की समस्याएं सुनना और उनका समाधान करना ही सुशासन की असली पहचान है। सरकार ऐसी व्यवस्था बना रही है, जिससे लोगों को छोटी-बड़ी समस्याओं के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने बताया कि सीएम जनसुनवाई पोर्टल और मोबाइल एप के माध्यम से लोग घर बैठे अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इस मंच पर दिल्ली नगर निगम, दिल्ली विकास प्राधिकरण, दिल्ली पुलिस और दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतें एक ही जगह दर्ज की जा सकती हैं। नागरिक अपनी शिकायत की स्थिति भी ऑनलाइन देख सकते हैं। अगर किसी शिकायत के समाधान से नागरिक संतुष्ट नहीं होता है, तो मामला स्वतः ही उच्च अधिकारियों तक पहुंच जाएगा। इसके अलावा हेल्पलाइन नंबर 1902 पर कॉल करके या मुख्यमंत्री कार्यालय में आकर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
डिजिटल सेवाएं मजबूत कर रहे : रेखा गुप्ता
सीएम ने कहा कि दिल्ली सरकार डिजिटल सेवाओं को मजबूत कर रही है। इसके तहत कॉमन सर्विस सेंटर नेटवर्क का विस्तार किया गया है, जहां आय, जाति, निवास, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र और पेंशन सहित 75 ई-डिस्ट्रिक्ट सेवाएं उपलब्ध हैं। राजधानी में 7,000 से अधिक केंद्रों पर ये सेवाएं केवल 30 रुपये शुल्क में मिल रही हैं।