{"_id":"6672ba48d565a583180128ad","slug":"regarding-person-who-slapped-kanhaiya-manoj-tiwari-said-that-he-is-hero-of-his-area-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: 'हमारे इलाके का हीरो है दक्ष', कन्हैया कुमार को थप्पड़ मारने वाले शख्स को लेकर बोले मनोज तिवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: 'हमारे इलाके का हीरो है दक्ष', कन्हैया कुमार को थप्पड़ मारने वाले शख्स को लेकर बोले मनोज तिवारी
Wed, 19 Jun 2024 04:31 PM IST
श्याम जी.
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 19 Jun 2024 04:31 PM IST
सार
लोकसभा चुनाव के दौरान कन्हैया कुमार को थप्पड़ मारने वाले शख्स की पहचान भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने की है। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि वह उसे अच्छे से जानते हैं और वह उनके इलाके का हीरो है।
विज्ञापन
मनोज तिवारी
- फोटो : ANI
विस्तार
उत्तर पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कन्हैया कुमार को थप्पड़ मारने वाले शख्स की पहचान की है। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने एक इंटरव्यू में कहा कि वह उसे अच्छे से जानते हैं और वह इलाके में हीरो जैसा है। मनोज तिवारी ने गौ रक्षा के लिए उसके प्रयासों की तारीफ की। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि कन्हैया कुमार को थप्पड़ मारना गलत था।
विज्ञापन
इंटरव्यू में मनोज तिवारी से कन्हैया कुमार को थप्पड़ मारने को लेकर सवाल पूछा गया। इसका जवाब देते हुए मनोज तिवारी ने कहा, 'मैं दक्ष को जानता हूं। उसे हमारे क्षेत्र में सब जानते हैं। वह एक गौ रक्षक है। दक्ष हमारे इलाके का हीरो है..यह काम उसने ठीक नहीं किया, थप्पड़ नहीं मारना चाहिए था। थप्पड़ मारने से कन्हैया कुछ देर के लिए हीरो बन गया।'
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के दौरान मारा था थप्पड़
लोकसभा चुनाव के दौरान दिल्ली में कांग्रेस के प्रत्याशी कन्हैया कुमार पर दक्ष चौधरी और अनु चौधरी ने देश के टुकड़े-टुकड़े करने वाला बयान देने पर थप्पड़ जड़ दिया था। कन्हैया के समर्थकों ने दोनों को पकड़कर जमकर पीटा और पुलिस को सौंप दिया था। दिल्ली पुलिस ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई की थी। इससे पहले भी टीला थाना पुलिस ने अनु चौधरी को एक धार्मिक स्थल में जूते पहनकर घुसने के मामले में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन