गायब हुई मासूम का शव पहचानना हुआ दूभर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करावल नगर इलाके में बुधवार सुबह छह साल की बच्ची का शव एक नाले से बरामद हुआ। बुरी तरह से सड़े-गले शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
उसकी शिनाख्त खुशी गौतम (6) के रूप में हुई है। शव का एक हाथ गायब था। दूसरे हाथ की कुछ अंगुलियां और पैर का कुछ हिस्से भी गायब थे। बच्ची 6 अप्रैल को अपने घर के सामने से खेलते हुए गायब हो गई थी।
फिलहाल उसकी मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस के मुताबिक खुशी अपने परिवार के साथ कमल विहार, करावल नगर में रहती थी।
इस अवस्था में मिला शव पहचानना हुआ मुश्किल
सके परिवार में पिता श्यामवीर गौतम, मां रूही, व दो बहनें हैं। श्यामबीर ऑटो चालक है। खुशी अपने घर के सामने खेलते हुए गायब हो गई थी। परिवार ने तलाश करने के बाद उसकी गुमशुदगी थाने में करा दी थी।
इस बीच बुधवार सुबह घर के पास स्थित नाले से एक बच्ची का शव बरामद हुआ। देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। बाद में श्याम ने शव देखकर उसकी पहचान अपनी बेटी खुशी के रूप में की।
आशंका व्यक्त की जा रही है कि खुशी की हत्या कर शव को फेंका गया। पुलिस अधिकारी पूरे मामले की जांच कराने की बात कर रहे हैं।