Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Reconstitution of the Governing Councils of 5 Language Academies

Delhi NCR News: 5 भाषा अकादमियों की गवर्निंग काउंसिल का पुनर्गठन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 08:02 PM IST
विज्ञापन
कपिल मिश्रा होंगे सभी अकादमियों के अध्यक्ष, मनोनीत सदस्यों का कार्यकाल दो साल
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने पांच प्रमुख भाषा अकादमियों की गवर्निंग काउंसिल का पुनर्गठन किया है। इनमें हिंदी, संस्कृत, गढ़वाली-कुमाऊंनी-जौनसारी, मैथिली-भोजपुरी और पंजाबी अकादमी शामिल हैं। पांचों अकादमियों में कुल 101 सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कला, संस्कृति एवं भाषा मंत्री कपिल मिश्रा सभी अकादमियों के अध्यक्ष होंगे। वहीं, मनोनीत सदस्यों का कार्यकाल दो वर्ष निर्धारित किया गया है।

अकादमियों में सदस्य संख्या के लिहाज से पंजाबी अकादमी सबसे आगे है। इसमें 24 सदस्य शामिल किए गए हैं। इसके अलावा मैथिली-भोजपुरी अकादमी में 22, हिंदी अकादमी में 20, संस्कृत अकादमी में 18 और गढ़वाली-कुमाऊंनी-जौनसारी अकादमी में 17 सदस्य होंगे। नई व्यवस्था के तहत हिंदी अकादमी का उपाध्यक्ष अनिल अग्रवंशी, संस्कृत अकादमी का प्रो. यशवीर सिंह, गढ़वाली-कुमाऊंनी-जौनसारी अकादमी का डॉ. धीरज जोशी, मैथिली-भोजपुरी अकादमी का बिपिन बिहारी और पंजाबी अकादमी का सरदार इम्प्रीत सिंह बख्शी को बनाया गया है। उधर, पांचों अकादमियों में दिल्ली सरकार के प्रधान सचिव (वित्त) और सचिव (कला, संस्कृति एवं भाषा) पदेन सदस्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed