फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   received Nobel with Children prayers : Satyarthi

बच्चों की दुआओं से मिला नोबेल: सत्यार्थी

Mon, 15 Dec 2014 04:17 PM IST
Updated Mon, 15 Dec 2014 04:17 PM IST
विज्ञापन
received Nobel with Children prayers : Satyarthi

शांति का नोबेल पुरस्कार ग्रहण कर देश लौटे कैलाश सत्यार्थी के चेहरे पर मुस्कान थी और दुनिया के हर बच्चे का बचपन लौटाने का निश्चय। रविवार को मीडिया से रूबरू सत्यार्थी कई मौके पर पुरस्कार को लेकर भावुक दिखे, तो कई बार लगा कि वे अपने आंदोलन को लेकर अब और दृढ़ हो गए हैं। सत्यार्थी ने कहा, ‘जब तक प्रत्येक बच्चा आजाद न हो जाए, तब तक मैं चैन से नहीं बैठूंगा। जल्द ही यह चाइल्ड लेबर इतिहास में पढ़ा जाएगा। दुनिया में चाइल्ड लेबर देखने को भी नहीं मिलेगा।’

विज्ञापन


नार्वे के ओस्लो सिटी हॉल में पुरस्कार लेते समय जो कुछ भाव मन में थे, उसे साझा करते हुए कैलाश सत्यार्थी ने कहा कि मंच पर कई सारी बातें याद आ रही थीं। सबसे पहले महात्मा गांधी याद आए। बापू जिंदा होते तो सबसे पहले वे इस पुरस्कार के हकदार होते। मेरी नजर में महात्मा गांधी की सबसे बड़ी भूमिका आध्यात्म को आंदोलन में बदलने की थी। सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह को उन्होंने आंदोलन बनाया। आज लोग मुझसे पूछ रहे हैं कि भारत ने आपको क्या दिया। मैं यही कह रहा हूं कि मैं जो कुछ भी हूं, भारत की वजह से हूं। भारत ने ही मुझे पूरा परिवार दिया।
विज्ञापन


सत्यार्थी ने कहा कि नोबेल पुरस्कार की घोषणा के दिन से ही नैतिक जिम्मेदारी का बोझ बढ़ता जा रहा है। सभी से निवेदन है कि जहां भी बच्चों पर जुर्म होता देखें, वहीं आवाज उठाएं। संकल्प लें कि मासूमियत कुचली नहीं जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिना रोशनी वाली कोठरी से मिली ताकत

received Nobel with Children prayers : Satyarthi

सत्यार्थी ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र की वजह से बिना संसाधनों के भी लोग अपना काम कर सकते हैं। मीडिया ने अज्ञात बच्चों को आवाज दी, जिसके लिए आभारी हूं। गांधी के  उस मंत्र को याद करने की आवश्यकता है, जिसमें उन्होंने नेहरू से कहा था कि कोई भी कानून बनाते समय दुनिया के सबसे दबे-कुचले को ध्यान में रखें।

उन्होंने कहा कि पुरस्कार की राशि से मेरे बच्चे एक कप चाय भी नहीं पीएंगे। यह राशि भारत और दुनिया के बच्चों के लिए होगी। बचपन बचाओ आंदोलन से जुड़े लोगों को भी इस राशि का रत्ती भर नहीं मिलेगा। मैं देश की संसद से अपील करता हूं कि बाल मजदूरी से देश को मुक्ति दिलाएं। कोई भी बच्चा मजदूरी न करे, इस कानून को जरूर पारित करें।


अपने अतीत को याद करते हुए सत्यार्थी ने कहा कि बिहार, मिर्जापुर और राजस्थान में जब बंधुआ मजदूरों को मुक्त कराने जाता था, तो पत्नी परेशान रहती थीं। घर में बेटे को पीने के लिए दूध नहीं होता था। कई साल स्टोर रूम जैसे कमरे में रहने को मजबूर होना पड़ा, जिसमें रोशनी भी नहीं आती थी। उससे मुझे ताकत मिली। जब मैं इस मुहिम में जुटा तो सभी ने मना किया। दोस्त मजाक उड़ाते थे, लेकिन मैंने बच्चों की खुशी से समझौता नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed