फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   rebels of AAP saw politics in out of Delhi

दिल्ली से बाहर है AAP के बागियों की नजर

Sat, 18 Apr 2015 01:41 PM IST
Updated Sat, 18 Apr 2015 01:41 PM IST
विज्ञापन
rebels of AAP saw politics in out of Delhi

आम आदमी पार्टी (आप) के बागी नेताओं ने बेशक अभी राजनीतिक पार्टी बनाने का ऐलान किया है। लेकिन इन्होंने अपनी जमीन तैयार करने की कवायद शुरू कर दी है। बागियों का फोकस दिल्ली से बाहर है। एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक, दिल्ली सरकार के साथ आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति करने से आम कार्यकर्ताओं की नाराजगी का खतरा है।

विज्ञापन


फिर, वैकल्पिक राजनीति मुहैया कराने के पार्टी के बुनियादी सिद्धांत के सहारे आप से लगाव रखने वाले लोगों को जोड़ा जा सकता है। खास बात यह कि दिल्ली व पंजाब से बाहर संगठन के स्तर पर आप ज्यादा मजबूत भी नहीं है। इससे वहां भी टकराव की गुंजाइश कम दिख रही है।
विज्ञापन


बागी नेता योगेंद्र यादव भी मानते हैं कि पिछले एक महीने के घटनाक्रम से आम कार्यकर्ता में नकारात्मकता फैली है। यह बेहद खतरनाक है। आंदोलन से उपजी उम्मीद की किरण खत्म हो रही है। बगैर पार्टी तोड़े स्वराज अभियान कार्यकर्ताओं में एक बार फिर आशा जगाने की कोशिश करेगा। यादव के मुताबिक, समय पुराने गिले-शिकवे भूलने का है। अभियान दिल्ली केंद्रित नहीं होगा। साथ ही स्वराज की मूल भावना के अनुसार अभियान आगे बढ़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है बागियों की योजना

rebels of AAP saw politics in out of Delhi

योगेंद्र यादव ने बताया कि फिलहाल आप कार्यकर्ता चुनाव जीतने की मशीन बन गया है। हमारी कोशिश होगी कि कार्यकर्ताओं को बड़े स्तर पर प्रशिक्षित किया जाए। चुनाव इसका एक हिस्सा होगा। इसकी जगह उसे अभियान के सिद्धांतों व राजनीतिक कार्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी।

इसके अलावा अभियान से जुड़ने वाले राज्यों को पूरी स्वायत्तता दी जाएगी। साथ ही पारदर्शिता बरतने के लिए आरटीआई लागू होगी। एक व्यक्ति के नेतृत्व के खतरे को देखते हुए फैसला किया गया है कि अभियान का संयुक्त नेतृत्व होगा।


योगेंद्र यादव ने बताया कि फिलहाल योजना बनाई गई है कि पूरे देश में एक स्वराज अभियान यात्रा निकलेगी। इसमें राज्यों से निकलने वाली छोटी-छोटी यात्राएं जुड़ती रहेंगी। वहीं, उन इलाकों में इस यात्रा से शाखाएं निकलेंगी, जहां मुख्य अभियान पहुंच नहीं सका है। कोशिश यही रहेगी कि देश के ज्यादातर जिलों से अभियान गुजरे।

पूरी यात्रा में किसानों से जुड़े मसलों के साथ शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार व सांप्रदायिकता जैसे मसलों पर विस्तार से चर्चा होगी। योगेंद्र यादव के मुताबिक, यात्रा निकलने से पहले देश भर में स्वराज संवाद आयोजित होंगे। अगले दो महीने में यह चरण पूरा होगा। इससे पूरे देश में स्वराज अभियान को लेकर एक माहौल बनेगा। इसके बाद यात्रा निकाली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed