फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rebars attack on couple in minor dispute at delhi.

दिल्लीः मामूली बात पर दंपति को सरिया से पीटा

Sun, 31 Aug 2014 07:27 PM IST
Updated Sun, 31 Aug 2014 07:27 PM IST
विज्ञापन
Rebars attack on couple in minor dispute at delhi.

दिल्ली में कचरा निकालने से मना करने पर दंपति पर सरिया से हमला कर घायल कर दिया गया। पुलिस के अनुसार यशवीर सिंह परिवार के साथ सुल्तानपुरी इलाके में रहता है।

विज्ञापन


शनिवार दोपहर वह अपनी पत्नी ममता के साथ घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाली मीना देवी और उसके बेटे सोनू को नाली से कचरा निकालते देखा।

यशवीर ने उन्हें कचरा निकालने से मना किया। इसी बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। यशवीर के मुताबिक मीना देवी डंडे से उसकी पत्नी के सिर पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


साथ ही उसके बेटे सोनू, जीतू और मनोज ने सरिया से यशवीर के सिर पर वार किया। पुलिस ने दोनों को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया। मीना देवी और उसके तीन बेटों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबरन युवक को दूसरी मंजिल से नीचे फेंका

Rebars attack on couple in minor dispute at delhi.

दिल्ली की एक कोर्ट में चल रहे सड़क हादसे के मामले को वापस नहीं लेने पर एक युवक को दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया गया। फेंकने से पहले चार आरोपियों ने युवक की पिटाई कर उसे अधमरा कर दिया। युवक का अस्पताल में उपचार चल रहा है। दबंगई का यह मामला कंझावला इलाके की है।

कंझावला थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है। जानकारी के मुताबिक 23 वर्षीय प्रवीण सपरिवार लाडपुर गांव में रहता है। वह आरटीवी में कंडक्टर का काम करता है।

तीन साल पहले प्रवीण कराला गांव निवासी राजवीर के आरटीवी के चपेट में आकर जख्मी हो गया था। प्रवीण की शिकायत पर राजवीर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

रोहिणी कोर्ट में इस मामले की सुनवाई चल रही है। प्रवीण के मुताबिक दस दिन पूर्व कोर्ट में सुनवाई के दौरान राजवीर ने उसे समझौता करने के लिए कहा। लेकिन उसने समझौता करने से मना कर दिया।

तीन साल पहले हुई थी घटना

Rebars attack on couple in minor dispute at delhi.

गत 29 अगस्त की रात प्रवीण घर जाने के लिए कंझावला मोड़ पर वाहन का इंतजार कर रहा था। उसके मुताबिक राजवीर अपने तीन सहयोगियों आरटीवी का ड्राइवर राजू, कंडक्टर कटवालिया और अनिल के साथ वहां पहुंचा। सभी उसे आरटीवी में खींचकर लिया और कराला गांव ले गया।

जहां एक मकान की दूसरी मंजिल पर राजवीर ने उसे मामला वापस लेने के लिए कहा। उसने कहा कि मामला वापस नहीं करने पर आरटीवी का परमिट और उसका लाइसेंस रद्द हो जाएगा।

प्रवीण के मना करने पर सभी आरोपियों ने उसकी जमकर पिटाई की और मरा हुआ समझ कर दूसरी मंजिल से नीचे झाड़ियों में फेंक दिया। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद प्रवीण ने सौ नंबर पर पुलिस को घटना की जानकारी दी।

पीसीआर मौके पर पहुंची और जख्मी प्रवीण को अस्पताल में भर्ती कराया। अगले दिन प्रवीण ने पुलिस को बयान दिया और चारों आरोपियों पर उसने जान से मारने का प्रयास करने का आरोप लगाया। कंझावला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के बाद से सभी आरोपी फरार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed