फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Real time statistics of pollution will be available in Delhi from March

दिल्लीः मार्च से मिलने लगेंगे प्रदूषण के रीयल टाइम आंकड़े, स्रोत की भी मिलेगी जानकारी

Fri, 21 Feb 2020 10:18 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 21 Feb 2020 10:18 PM IST
सार

-दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने नए मॉनिटरिंग स्टेशन का किया दौरा 
-प्रदूषण के स्रोत की भी हर मिनट में मिलेगी जानकारी

विज्ञापन
Real time statistics of pollution will be available in Delhi from March
दिल्ली में प्रदूषण - फोटो : पीटीआई

विस्तार

दिल्ली के वायु प्रदूषण का रीयल टाइम आंकड़ा मार्च से मिलने लगेगा। साथ ही सरकार को यह भी पता चलेगा कि प्रदूषण के स्रोत क्या-क्या हैं। इससे सरकार हर पल दिल्ली की आबोहवा पर नजर रख सकेगी। इसके आधार पर ही सरकार प्रदूषण से निपटने की कार्य योजना तैयार करेगी।

विज्ञापन


दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने शुक्रवार को ध्यान चंद स्टेडियम में बनाए जा रहे रीयल टाइम एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग सेंटर का दौरा किया। मौके का मुआयना करने के बाद वह निर्माण कार्य की प्रगति से संतुष्ट नजर आए। गोपाल राय ने बताया कि वाशिंगटन विश्वविद्यालय के सहयोग से इस केंद्र को तैयार किया जा रहा है। 
विज्ञापन


अभी दिल्ली के वायु प्रदूषण को बताने वाली तीन रिपोर्ट हैं। पुरानी होने के साथ तीनों रिपोर्ट में एक खास समय का डाटा लिया जाता है और उसके अनुमान पर वायु गुणवत्ता का आकलन किया जाता है। लेकिन नए केंद्र रीयल टाइम बेसिस पर प्रदूषण के स्रोत व स्तर का पता चल सकेगा। मार्च से सेंटर काम करने लगेगा। इससे योजना तैयार करने में सहूलियत होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गोपाल राय ने कहा कि केंद्र से आंकड़े मिलने की प्रक्रिया शुरू होने के बाद सरकार बड़ा अभियान लांच करेगी। इसमें दो बातों पर फोकस किया जाएगा। पहले से जो प्रदूषण है, उसे कैसे कम किया जाए और प्रदूषण को बढ़ने से रोका कैसे जाए। इसके आधार पर तैयार कार्य योजना दिल्ली का प्रदूषण घटाने में मददगार होगी।

मॉनिटरिंग केंद्र से मिलने वाले आंकड़े
. हर मिनट दिल्ली के प्रदूषण स्तर की मिलेगी जानकारी।
. समय विशेष का पीएम-10 और पीएम-2.5 का स्तर व इसके बढ़ने की वजह।
. सल्फर डाईऑक्साइड और कार्बन मोनो आक्साइड का स्तर।
. प्रदूषण का स्रोत, कितना पराली जलने से और कितना धूल से।
. कचरा जलाने से कितना हुआ प्रदूषण और कूड़ा चलाने से कितना प्रदूषण।
. मार्च में इस सेंटर से प्राथमिक रिपोर्ट सरकार को मिलने लगेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed