फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ravli-Kubda Bas road begins to sink within just a year; potholes add to farmers' woes.

Delhi NCR News: एक साल में ही धंसने लगी रावली-कुबड़ा बास सड़क, गड्ढों से बढ़ी किसानों की परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
भारी वाहनों की आवाजाही से सड़क हुई जर्जर, ग्रामीणों ने मरम्मत की उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका।
रावली से कुबड़ा बास की ओर जाने वाली सड़क निर्माण के करीब एक वर्ष बाद ही जगह-जगह से धंसने लगी है। सड़क पर कई स्थानों पर गहरे गड्ढे और क्षतिग्रस्त हिस्से होने के कारण ग्रामीणों के साथ किसानों को भी आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह सड़क चैनपुरी बास, बहरा का बास और पाठखोरी सहित आसपास के क्षेत्रों को जोड़ती है। क्षेत्र के अधिकांश किसानों की कृषि भूमि इसी मार्ग के आसपास है। किसान खेतों से फसल घर या मंडी तक पहुंचाने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित अन्य कृषि वाहनों से इसी सड़क का उपयोग करते हैं। सड़क के क्षतिग्रस्त होने से उन्हें विशेष रूप से परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क निर्माण को अभी करीब एक वर्ष ही हुआ है, ऐसे में इतनी कम अवधि में सड़क का कई स्थानों से धंस जाना निर्माण की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े करता है।

ग्रामीणों के अनुसार, इसी मार्ग पर एलएमएल कंपनी का मिक्सचर प्लांट भी बना हुआ है। प्लांट में आने-जाने वाले भारी वाहनों की लगातार आवाजाही से सड़क पर दबाव बढ़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि भारी वाहनों के आवागमन के कारण सड़क कई स्थानों से क्षतिग्रस्त होकर धंस गई है।
विज्ञापन


सड़क का निरीक्षण कर मरम्मत की मांग

ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से सड़क का निरीक्षण करवाकर क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो गड्ढे और बढ़ सकते हैं तथा किसानों और राहगीरों की परेशानी भी बढ़ेगी। अरावली के सरपंच समीम ने बताया कि एलएमएल कंपनी के मिक्सचर प्लांट के लिए आने-जाने वाले वाहनों की आवाजाही के कारण सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने लगे हैं। सड़क के कई स्थानों से धंसने की जानकारी उन्हें भी है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में एलएमएल कंपनी के अधिकारियों से बातचीत की जाएगी और सड़क को दुरुस्त करवाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो कैप्शन: रावली-कुबड़ा बास मार्ग पर जगह-जगह क्षतिग्रस्त हुई सड़क।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed