{"_id":"5c409b96bdec2273457605d4","slug":"ravishankar-prasad-discharged-from-aiims-amit-shah-health-improved","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एम्स से रविशंकर प्रसाद को छुट्टी, स्वाइन फ्लू से पीड़ित अमित शाह की सेहत में सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एम्स से रविशंकर प्रसाद को छुट्टी, स्वाइन फ्लू से पीड़ित अमित शाह की सेहत में सुधार
Thu, 17 Jan 2019 08:43 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 17 Jan 2019 08:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले दो दिन से एम्स में भर्ती केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद को गुरुवार सुबह छुट्टी दे दी गई। हालांकि डॉक्टरों ने फिलहाल एक सप्ताह तक उन्हें अपने निवास पर आराम करने की सलाह दी है। उधर स्वाइन फ्लू से ग्रस्त बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को बृहस्पतिवार को कुछ आराम मिला है।
बुखार पर डॉक्टरों ने नियंत्रण कर लिया है। साथ ही टॅमी फ्लू दवा की डोज भी बढ़ाई है। डॅाक्टर अगले 15 दिन तक अमित शाह को आइसोलेशन में रखने की सलाह रहे हैं। रविशंकर प्रसाद को छुट्टी देने के बाद शाह को कमरा संख्या 501 में शिफ्ट कर दिया है।
एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया की निगरानी में शाह का इलाज चल रहा है। जांच में शाह एच1एन1 वायरस के मिशिगन स्ट्रेन पीड़ित मिले हैं। ये स्ट्रेन वर्ष 2016 में भारत में पहली बार सामने आया था।
विज्ञापन
तब से लेकर अब तक हर वर्ष हजारों लोगों को अपनी चपेट में ले चुका है। उधर डॉक्टरों की मानें तो बृहस्पतिवार को अमित शाह के स्वास्थ्य में सुधार आया है। दो-तीन दिन तक वे ठीक हो सकते हैं, लेकिन उन्हें करीब दो सप्ताह तक बेड रेस्ट लेना ही होगा।

साहित्यकार नामवर सिंह की हालत स्थिर
पिछले कुछ दिन से हिंदी साहित्य जगत के प्रसिद्घ आलोचक नामवर सिंह की हालत स्थिर बनी हुई है। गुरुवार को भी एम्स ट्रामा सेंटर के डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू में रहने की सलाह दी है। बताया जा रहा है कि अगले कुछ दिन और वह आईसीयू में रह सकते हैं। हालांकि पहले से उनकी हालत में सुधार देखने को मिल रहा है।