फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ravidas temple demolition chandrashekhar azad arrested priyanka gandhi tweet dalit insult unbearable

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर की गिरफ्तारी पर प्रियंका गांधी का ट्वीट- ये अपमान बर्दाश्त से बाहर है

Thu, 22 Aug 2019 09:36 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 22 Aug 2019 09:36 AM IST
विज्ञापन
ravidas temple demolition chandrashekhar azad arrested priyanka gandhi tweet dalit insult unbearable
चंद्रशेखर आजाद के समर्थन में आईँ प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में रविदास मंदिर तोड़े जाने के विरोध में रामलीला मैदान में जुटे भीम आर्मी के कार्यकर्ता उग्र हो गए और पत्थरबाजी की। इन्हें रोकने के लिए पुलिस को बल प्रयोग के साथ ही भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद समेत कई लोगों को गिरफ्तार करना पड़ा। इन्हीं गिरफ्तारियों के बाद कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी चंद्रशेखर आजाद के बचाव में उतर आई हैं।

विज्ञापन


प्रियंका गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा- 'भाजपा सरकार पहले करोड़ों दलित बहनों-भाइयों की सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक रविदास मंदिर स्थल से खिलवाड़ करती है और जब देश की राजधानी में हजारों दलित भाई-बहन अपनी आवाज उठाते हैं तो भाजपा उन पर लाठी बरसाती है, आंसू गैस चलवाती है, गिरफ़्तार करती है।'
विज्ञापन


प्रियंका ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, 'दलितों की आवाज का ये अपमान बर्दाश्त से बाहर है। यह एक जज्बाती मामला है उनकी आवाज का आदर होना चाहिए।'

गौरतलब है कि रविदास मंदिर तोड़े जाने के विरोध मेें रामलीला मैदान में जुटे लोग बुधवार शाम तुगलकाबाद पहुंच गए। हजारों लोगों ने तोड़े गए मंदिर की ओर कूच करने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो इन लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। उग्र होती भीड़ को रोकने के लिए आखिर पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। इसके बाद भीड़ की पुलिस से खूब झड़प हुई। भीड़ ने तुगलकाबाद इलाके में सड़क पर खड़ी गाड़ियों को तोड़ना शुरू कर दिया। 100 से अधिक गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए गए।

Trending Videos

हिंसक होती भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने हवाई फायरिंग की और आंसू गैस के गोले चलाए। इसके बाद लाठियां भांजीं गईं। बवाल के दौरान कई पुलिसकर्मियों के अलावा भीड़ में मौजूद दर्जनों लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने देर शाम भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद समेत दर्जनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

फिलहाल पूरे तुगलकाबाद इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। लोकल पुलिस के अलावा अतिरिक्त सुरक्षा बलों की कई कंपनियां मौके पर तैनात हैं। इससे पूर्व, प्रदर्शनकारियों की वजह से दिनभर दिल्ली के विभिन्न इलाकों में भीषण जाम के हालात रहे।

जानकारी के अनुसार, रामलीला मैदान से आठ से दस हजार लोगों की भीड़ शाम करीब पांच बजे आश्रम चौक पहुंच गई। वहां से ये लोग मथुरा रोड होते हुए कालकाजी मंदिर, गोविंदपुरी मेट्रो स्टेशन के रास्ते तुगलकाबाद एक्सटेंशन टी-प्वाइंट पर पहुंच गए। वहीं से कुछ दूरी पर पुलिस ने तारा अपार्टमेंट लाल बत्ती पर बेरीकेड लगाए हुए थे। वहां वाटर कैनन, वज्र वाहन व अन्य इंतजाम किए गए थे। पुलिस ने भीड़ से आगे न बढ़ने का आग्रह किया, लेकिन कुछ शरारती तत्वों ने पथराव शुरू कर दिया।

शुरुआत में पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को पीछे हटाने का प्रयास किया। इससे भीड़ और हिंसक हो गई। लोगों ने पुलिस पर लाठी-डंडों से हमला करने के अलावा पथराव शुरू कर दिया। गुस्साई भीड़ ने तारा अपार्टमेंट और उसके आसपास सड़क पर खड़ी 100 से अधिक गाड़ियों के शीशे तोड़ने के अलावा कुछ बाइकों में आग भी लगा दी। हालात बिगड़ते देखकर पुलिस को हवाई फायरिंग करने के अलावा आंसू गैस के गोले भी छोड़ने पड़े। पुलिस ने भीड़ को खूब दौड़ाया।

इस बीच, भीड़ में मौजूद लोग तुगलकाबाद और गोविंदपुरी की गलियों में घुस गए। शाम करीब 7 बजे शुरू हुआ बवाल करीब 8:30 बजे तक चला। पुलिस ने भीड़ में शामिल नेताओं समेत दर्जनों लोगों को हिरासत में ले लिया।

बवाल के दौरान दक्षिणी दिल्ली और दक्षिण-पूर्व दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में ट्रैफिक पूरी तरह ठप रहा। बवाल और हमले के दौरान पुलिस के कई जवानों समेत भीड़ में मौजूद लोग जख्मी हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

संयुक्त आयुक्त समेत दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर डटे रहे। देर शाम अतिरिक्त पुलिस बल की कई कंपनियों को मौके पर बुलाया गया। बवाल के दौरान कितनी बाइकों को आग लगाई गई और कितनी कारों व अन्य वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया, पुलिस उसका आंकलन करने में लगी हुई थी। बवाल के दौरान स्थानीय लोगों को भी खासी परेशानी हुई। लोग अपने-अपने घरों में बंद हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed