फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ravi was not satisfied with his monthly salary of Rs 2.5 lakh, so he quit his job and started cheating.

Delhi NCR News: ढाई लाख रुपये माह की सैलरी से संतुष्ट नहीं था रवि, नौकरी छोड़ करने लगा ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 09:30 PM IST
विज्ञापन
100 करोड़ की ठगी
विज्ञापन

-सुदामा ठगी की रकम से खंडवा में करा रहा था लोकल क्रिकेट लीग्स का आयोजन
-आरोपी मध्य प्रदेश टेनिस क्रिकेट लीग सांवरिया किंग्स खंडवा से जुड़ा हुआ, ठगी की रकम
-साइबर ठगी के पूरे सेटअप के लिए सुदामा ने ही रवि व बाकी आरोपियों को किया था फाइनेंस
-रवि ने सुदामा के साथ मिलकर फर्जी वेबसाइट बनाने के अलावा फर्जी एप्लीकेशन भी बनाई
शुजात आलम
नई दिल्ली। कंप्यूटर इंजीनियर रवि राठौड़ ने कई नामी मल्टी नेशनल कंपनियों में काम कर चुका था। इस पूरी साजिश से पहले वह एक एमएनसी में 2.50 लाख रुपये माह सैलरी की नौकरी कर रहा था। फिर भी वह संतुष्ट नहीं था। इस बीच एक रिश्तेदार के जरिये उसकी मुलाकात सुदामा से हुई। सुदामा ठीक-ठाक पैसे वाला था। उसने रवि राठ़ौड़ को ठगी का पूरा प्लान बताया। वेबसाइट और मोबाइल एप्लीकेशन बनाने में एक्सपर्ट रवि ने सुदामा और विकास के साथ मिलकर ट्रेड मेकर अल्गो के नाम से एप्लीकेशन व वेबसाइट बनाया।
इसके बाद सनावद में कॉल सेंटर बनाने के लिए बैंक खातों का सेटअप किया गया। रवि खुद बेंगलुरु में बैठकर वेबसाइट व एप्लीकेशन को चलाने के अलावा उसको अपडेट कर रहा था। इन लोगों ने देशभर के 636 लोगों से 14232 ट्रांजैक्शन में करीब 100 करोड़ की ठगी की। बाद में ठगी की रकम को काम से हिसाब से बांट दिया गया।
विज्ञापन

आरोपी रवि को महंगी गाड़ियां खरीदने के अलावा इंदौर में लग्जरी फ्लैट और प्रॉपर्टी खरीदने का शौक है। वहीं सुदामा ने ठगी की रकम से खंडवा में लोकल क्रिकेट लीग का आयोजन करवा रहा था। आरोपी मध्य प्रदेश टेनिस क्रिकेट लीग में खेल रही सांवरिया किंग्स खंडवा से जुड़ा हुआ है, इस टीम के लिए वह मोटी रकम खर्च करता है। दूसरी ओर विकास ने कई कॉल सेंटर में काम किया है। उसका काम ठगी के कॉल सेंटर को ठीक से चलाना था। लोगों के नंबर और उनकी डिटेल विकास ही उपलब्ध करवाता था। ठगी की रकम को म्यूल बैंक में ठिकाने लगा रहा था। इसके बाद पैसों को मुख्य आरोपियों तक पहुंचाने का काम भी विकास ही कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article