फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rave party in gurgaon, police raid.

रेव पार्टी में लड़के-लड़कियों संग मिला आपत्तिजनक सामान

Mon, 27 Oct 2014 12:36 AM IST
Updated Mon, 27 Oct 2014 12:36 AM IST
विज्ञापन
Rave party in gurgaon, police raid.

सिविल लाइन थाना पुलिस ने शनिवार रात रेव पार्टी की सूचना पर शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके के एक होटल में छापेमारी की और होटल मालिक समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। रेव पार्टी के संदेह के बाद पुलिस की एफएसएल टीम ने पार्टी से बरामद पाउच के नमूने लेकर उन्हें जांच के लिए मधुबन भेज दिया है।

विज्ञापन


सिविल लाइंस थाना पुलिस को सूचना मिली कि रेलवे रोड स्थित अंबा होटल में देर रात रेव पार्टी चलती है। इसके बाद पुलिस ने अपना जाल बिछाकर शनिवार देर रात होटल के सामने खड़ी बड़ी-बड़ी गाड़ियों को देखते हुए छापेमारी की।
विज्ञापन


भीड़भाड़ वाले स्थान पर स्थित होटल में देर रात 50 से ज्यादा लड़कियों और लड़कों को देखकर पुलिस के होश उड़ गए। उनकी संख्या को देखते हुए पुलिस ने महिला पुलिस को मौके पर बुला लिया। पुलिस के अनुसार, यहां पर छापेमारी कर कुछ नशीले पदार्थ के पाउच बरामद किए गए हैं। इसके बाद पुलिस की एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 लड़कियों से भी हुई पूछताछ

Rave party in gurgaon, police raid.

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 15 लड़कियों समेत 50 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की बाद में उन्हें छोड़ दिया। देर रात पुलिस के आला अधिकारियों के आदेश पर पुलिस की टीम ने होटल मालिक सुदीप विज समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस आयुक्त आलोक मित्तल के मुताबिक, देर रात पार्टी के आयोजन को लेकर पुलिस ने छापेमारी की है। इस बात की जांच की जा रही है कि पार्टी में नशीले पदार्थ का सेवन गया गया है या नहीं। रविवार को गिरफ्तार किए गए आरोपियों को जमानत मिल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed