फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rave Party busted in noida: Like As Goa-Pushkar and Pune pool parties in Noida

रेव पार्टी पर छापा: गोवा-पुष्कर-पुणे की तर्ज पर नोएडा में होती है पूल पार्टियां

Mon, 06 May 2019 05:54 AM IST
देव कश्यप सुशांत समदर्शी, अमर उजाला, नोएडा
सुशांत समदर्शी, अमर उजाला, नोएडा Published by: देव कश्यप Updated Mon, 06 May 2019 05:54 AM IST
विज्ञापन
Rave Party busted in noida: Like As Goa-Pushkar and Pune pool parties in Noida
ईको फार्म हाउस से जब्त की गई कारें। - फोटो : अमर उजाला

पुणे व पुष्कर की तर्ज पर ही नोएडा के फार्म हाउस में पूल पार्टी से लेकर नाइट शो का आयोजन होता है। कुछ साल पहले रेव पार्टी में गिरफ्तार किए गए आयोजकों ने गोवा, पुष्कर, पुणे का दौरा कर पूल पार्टियों के बारे में जानकारी इकट्ठा की थी। इसके बाद नोएडा में पूल पार्टी को व्यावसायिक तरीके से चलाने की योजना बनाई। अब तक ये लोग नोएडा के इस फार्म हाउस में 50 से अधिक पूल पार्टी का आयोजन कर चुके हैं।

विज्ञापन


दरअसल, दिल्ली में सख्ती के बाद अब यमुना खादर क्षेत्र में पार्टियां आयोजित की जाती हैं। इन पार्टियों में शराब के साथ-साथ गांजा व अन्य तरह का नशा कराया जाता है। यमुना खादर का इलाका जो नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे के किनारे है। वहां सैकड़ों फार्म हाउस हैं। ये उजाले में नहीं, बल्कि रात में गुलजार होते हैं। खासकर वीक एंड पर यहां पार्टियां होती है। धीमी लाइट पर डीजे पर डांस से लेकर शराब परोसी जाती है। अब इस पूल पार्टी के खुलासे के बाद यह बात साबित हो गई है कि स्थानीय पुलिस की इसमें मिलीभगत रहती है। पहले नोएडा के फार्म हाउसों में छोटी पार्टियां जैसे ऑफिस, परिवार की पार्टी होती थी। अब यहां व्यावसायिक पार्टियां होती हैं। इसके लिए लाखों रुपये की वसूली होती है। इनमें स्थानीय नेताओं से लेकर नोएडा, दिल्ली व हरियाणा के लोगों की खास भूमिका होती है।
विज्ञापन


एस्कार्ट सर्विस की लड़कियां करती हैं डांस
इन पार्टी में अधिक से अधिक लोगों को लुभाने के लिए आयोजक लड़कियों का सहारा लेते हैं। एस्कार्ट सर्विस से लड़कियां हायर की जाती हैं जो पार्टी में डांस करती हैं। लोगों के साथ पूल में नहाने से लेकर खाना पीना सर्व करती हैं। हाल ही के दिनों में इन फार्म हाउसों में इस तरह का चलन बढ़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हर टेबल पर लड़कियों की ड्यूटी

पार्टी में शामिल होने वाले लोगोें से अधिक से अधिक खर्च कराने का इंतजाम आयोजक करते हैं। इसके लिए एक टेबल के लिए एक लड़की की ड्यूटी लगाते हैं। इस दौरान टेबल पर तैनात लड़की जितना जिस शख्स से पैसे खर्च करवाती है। उतना ही कमीशन लड़कियों को मिलता है।
 

39 लग्जरी कारें जब्त
फार्म हाउस के बाहर से पुलिस ने 39 लग्जरी कारें व 9 बाइक जब्त की हैं। कारों के अंदर भी शराब की बोतलें मिली हैं। इसके अलावा इन वाहनों के अंदर से कई आपत्तिजनक सामग्री मिली है। इस पार्टी में शामिल होने के लिए 10वीं व 12वीं की कुछ छात्राएं भी आई थीं।

फार्म हाउस संचालक व आयोजकों की रिमांड लेगी पुलिस
एसएसपी ने बताया कि फार्म हाउस के मालिक अमित त्यागी के अलावा चार ऐसे लोग गिरफ्तार किए गए हैं जो आयोजक की भूमिका निभाते हैं। इन सभी को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। पुलिस कोर्ट में जल्द ही रिमांड की मांग करेगी।

इन आयोजकों की भी हुई गिरफ्तारी
1. अमित त्यागी, ग्राम मंडोली,  दिल्ली-93
2. कपिल सिंह भाटी, विजयनगर, गाजियाबाद
3. पंकज शर्मा, भजनपुरा, दिल्ली-53
4. अदनान, आजाद मार्केट, हिंदूराव, दिल्ली-6
5. बालेश कोहली, द्वारका मोड़, दिल्ली-59

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed