{"_id":"5ee01e8a4965b03d9269db10","slug":"ration-distribution-workers-and-teachers-engaged-in-distribution-of-food-are-getting-infected-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन वितरण कर्मी और खाना बांटने में लगे शिक्षक हो रहे हैं संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन वितरण कर्मी और खाना बांटने में लगे शिक्षक हो रहे हैं संक्रमित
Wed, 10 Jun 2020 05:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 10 Jun 2020 05:13 AM IST
सार
- अब तक 200 से अधिक टीचर आ चुके हैं कोरोना की चपेट में
- मंगलवार को एक और शिक्षिका मिली पॉजिटिव
- कई ऐसे शिक्षक भी हैं जो कि होम आइसोलेशन में हैं
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : AP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राशन वितरण केंद्रों व खाना बांटने के कार्यों में लगे सरकारी स्कूलों के शिक्षक कोरोना संक्रमण का शिकार हो रहे हैं। बीते दो माह से अब तक 200 से अधिक शिक्षक कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। कई ऐसे शिक्षक भी हैं जो कि होम आइसोलेशन में हैं।
विज्ञापन
रविवार को संक्रमण के कारण सरकारी स्कूल के एक शिक्षक की मौत के बाद मंगलवार को एक शिक्षिका कोरोना पॉजिटिव पाई गई। रविवार को पूर्वी दिल्ली स्थित सर्वोदय बाल विद्यालय के अंग्रेजी के एक शिक्षक की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
इस शिक्षक का इलाज सफदरजंग अस्पताल में चल रहा था। अब मंगलवार को वेस्ट विनोद नगर में खाना वितरण की ड्यूटी में लगी एक शिक्षिका कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। शिक्षकों के बीच फैल रहे संक्रमण को देखते हुए शिक्षक बिरादरी काफी चिंतित है।
विज्ञापन
सरकारी स्कूल शिक्षक एसोसिएशन के महासचिव अजयवीर यादव ने कहा कि यह काफी दु:खद है कि एक बाद एक शिक्षक कोरोना का शिकार हो रहे हैं। दिल्ली नगर निगम के भी काफी शिक्षक संक्रमित पाए जा चुके हैं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने कोरोना से मौत के शिकार हुए शिक्षकों के लिए एक करोड़ रुपये के मुआवजे की घोषणा की थी। लिहाजा जिन शिक्षकों की संक्रमण के चलते मौत हुई है उनके परिवार को मुआवजा दिया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि अब शिक्षकों की ड्यूटी घरों की टेपिंग करने में भी लगाई जा रही है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि शिक्षकों में बढ़ रहे संक्रमण के खतरे को कम करने के लिए कुछ कदम उठाए जाएं। उन्होंने एक जिले में एक सेंटर बनाने की भी मांग की है जहां शिक्षक टेस्ट के लिए सैंपल दे सकें।