फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rathi steel stolen tax of 200 crores

राठी स्टील में 200 करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी, दिल्ली समेत यूपी के पांच शहरों में छापेमारी

Wed, 12 Dec 2018 04:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 12 Dec 2018 04:50 AM IST
विज्ञापन
Rathi steel stolen tax of 200 crores
घोटाला - फोटो : amar ujala

पश्चिमी यूपी व एनसीआर की प्रमुख स्टील निर्माता राठी समूह की तीन कंपनियों की करीब 200 करोड़ रुपये की कर चोरी पकड़ी गई है। मंगलवार को कर अनुसंधान इकाई (लखनऊ) ने दिल्ली और वेस्ट यूपी के पांच जिलों में 10 घंटे तक छापेमारी की। सूत्रों के मुताबिक टैक्स चोरी का यह आंकड़ा और बढ़ सकता है, क्योंकि समूह की 15 और कंपनियों पर कार्रवाई जारी है। इनमें चार कंपनी दिल्ली की हैं।

विज्ञापन


फर्जी बिल के जरिये आईटीसी (इनपुट टैक्स क्रेडिट) क्लेम करने की शिकायत पर वाणिज्य कर विभाग की कर अनुसंधान इकाई की 18 टीमों ने मंगलवार सुबह दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, हापुड़, अलीगढ़ में छापे मारे। टीम ने सबसे पहले केएल राठी स्टील लिमिटेड बिसरख रोड नोएडा, राठी इंडस्ट्री लिमिटेड जीटी रोड छपरौला (गौतमबुद्धनगर) व गाजियाबाद में श्री राठी स्टील लिमिटेड यूपीएसआईडीसी इंडस्ट्रियल एरिया बुलंदशहर रोड पर छापा मारा। बिलों पर लोहा व स्टील की फर्जी खरीद दिखाई गई है, लेकिन असल में इनकी कभी सप्लाई की ही नहीं की गई। 
विज्ञापन


अब तक की जांच में 200 करोड़ रुपये से अधिक के फर्जी बिल मिले हैं। ऐसा सिर्फ इनपुट टैक्स क्रेडिट क्लेम एक-दूसरे को ट्रांसफर करने की नीयत से किया गया है। - संजय पाठक, ज्वाइंट कमिश्नर, कर अनुसंधान इकाई

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed