अगर सब्जी खरीदने जा रहे हैं तो एक बार जरूर देख लें ये रेट लिस्ट, वरना आना पड़ सकता है वापस
-आवक न होने से मंहगी हो रही है सब्जी
बारिश के बाद सब्जी के दाम बढ़ा, थाली से हो रही गायब
-आवक न होने से मंहगी हो रही है सब्जी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्री-मानसून की बारिश होने से सब्जी उत्पादकों को तो झटका लगा ही है साथ में सब्जी खाने वाले लोगों को भी अपनी जेब ढीली करनी पड़ रही है। दूसरे राज्यों में प्री मानसून की तेज बारिश के कारण सब्जी का बड़ी मात्रा में आवक नहीं हो सका इस कारण सब्जी के दाम आसमान पर चले गए हैं।
लगातार बारिश होने के कारण काफी मात्रा में सब्जी रास्ते में ही गल व सड़ गई है। सब्जी में टमाटर व मटर के भाव सबसे ज्यादा उछाल आया है। आवक नहीं होने के कारण पिछले सप्ताह के दाम और इस सप्ताह के दाम में दिन-रात का अंतर हो गया है। वहीं सब्जी खरीदारों की संख्या में भी मंडी में आधी हो गई है।
सब्जी खाने वाले लोगों के लिए अब सब्जी खाना महंगा हो गया है। टमाटर के दाम आसमान पर चले गए है। वहीं आम लोग इसकों खरीदने से परहेज कर रहे हैं। सब्जी व्यापारियों का कहना है कि सब्जी के दाम में एकदम से इतनी तेजी कभी नहीं आई।
साइबर सिटी में खासकर राजस्थान, यूपी और दिल्ली से सब्जी का आवक किया जाता है। लेकिन पिछले कुछ दिन से प्री मानसून की बारिश के कारण सब्जियों का आवक नहीं हो सका है।
सब्जी खरीदने आए राकेश कुमार ने बताया कि हर दस दिन के बाद सब्जी खरीदने के लिए मंडी में आता है। लेकिन पिछली बार 500 रूपये में दस दिन की सब्जी लेकर गया था मगर इस बार तो हाल कुछ ओर ही है। इस बार 500 रूपये में सिर्फ पांच किलो ही सब्जी खरीद पाया हूं। सब्जी इतनी महंगी होगी मैने तो सोचा ही नहीं था।
सब्जी के भाव ..
सब्जी पहले अब
गिया 30 40
पेठा 30 30
टमाटर 40 से 50 80
आलू 20 20
मटर 100 से 120 200
भिंडी 50 60
तोरीं 50 60
करेला 30 से 40 60
गोभी 80 100
टिंडा 50 से 60 100
बंद गोभी 30 40
बैंगन 40 60
शिमला मिर्च 60 100
पालक 20 से 30 50
नोट: सब्जी के दाम प्रतिकिलो के हिसाब से है।