{"_id":"306f114ded00d623a5688a326278886e","slug":"rate-will-increase-from-october-gda-sector-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक अक्तूबर से बढ़ जाएंगे जीडीए के सेक्टर रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक अक्तूबर से बढ़ जाएंगे जीडीए के सेक्टर रेट
आदर्श त्रिपाठी/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 14 Jun 2015 11:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीडीए ने एक अक्तूबर 2015 से अपनी कालोनियों के सेक्टर रेट बढ़ाने की तैयारी कर ली है। जीडीए ने इससे संबंधित नोटिस जारी कर दिया है। इसमें आवंटियों को 30 सितंबर तक अपनी संपत्तियों का लीज रेंट जमाकर, फ्रीहोल्ड करा लेने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
एक अक्तूबर से डीएम सर्किल रेट पर लीजरेंट और फ्री होल्ड चार्ज देना पड़ सकता है। इसके मद्देनजर जीडीए 24 से रजिस्ट्री कैंप भी लगा रहा है।
जीडीए की 143वीं बोर्ड बैठक में प्राधिकरण की कालोनियों के सेक्टर रेट को फ्रीज रखने के प्रस्ताव पर मुहर लगी थी। सितंबर-15 तक सेक्टर रेट नहीं बढ़ाए जाने हैं।
विज्ञापन
दरअसल, जीडीए ने 2012 में सेक्टर रेट डीएम सर्किल रेट के बराबर कर दिए थे। यह दरें बढ़कर पूर्व दरों की तुलना में करीब दोगुनी हो गईं थीं। बढ़ी दरों पर जीडीए की संपत्तियां लाख कोशिशों के बाद भी नीलामी के जरिए नहीं बिक रहीं हैं।
विज्ञापन
इसको देखते हुए पहले जीडीए की 141वीं बोर्ड बैठक में मार्च-15 और फिर 143वीं बैठक में सितंबर-15 तक सेक्टर रेट फ्रीज रखने का फैसला लिया गया था। जीडीए उपाध्यक्ष विजय यादव के मुताबिक वर्तमान में प्राधिकरण के सेक्टर रेट डीएम सर्किल रेट से कम हो गए हैं।
बोर्ड ने 30 सितंबर तक रेट फ्रीज किए हैं। इसके बाद प्राधिकरण की कालोनियों के रेट डीएम सर्किल रेट केबराबर कर दिए जाएंगे। इससे पूर्व लीज रेंट जमा करने और संपत्तियों को फ्रीहोल्ड कराने की सलाह आवंटियों को दी गई है।