फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rashtrapati Bhavan's Amrit Udyan will open on feb 2

Delhi : आज से खुलेगा राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान, वन वाटिका में इस बार खिले हैं 140 तरह के गुलाब

Sun, 02 Feb 2025 12:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 02 Feb 2025 12:05 AM IST
सार

इस बार उद्यान में 140 प्रकार के गुलाब, एक फ्लोरल क्लॉक और बाल वाटिका समेत कई आकर्षण देखने को मिलेंगे। राष्ट्रपति कार्यालय के अनुसार, इस साल प्लूमेरिया गार्डन में रंग-बिरंगे फूलों वाले पेड़ और चार लाख से अधिक पौधे लगाए गए हैं।

विज्ञापन
Rashtrapati Bhavan's Amrit Udyan will open on feb 2
Amrit Udyan - फोटो : instagram-President of India

विस्तार

राष्ट्रपति भवन के प्रसिद्ध अमृत उद्यान को रविवार से जनता के लिए खोला जाएगा। इस बार उद्यान में 140 प्रकार के गुलाब, एक फ्लोरल क्लॉक और बाल वाटिका समेत कई आकर्षण देखने को मिलेंगे।

विज्ञापन


राष्ट्रपति कार्यालय के अनुसार, इस साल प्लूमेरिया गार्डन में रंग-बिरंगे फूलों वाले पेड़ और चार लाख से अधिक पौधे लगाए गए हैं। इसके अलावा, बरगद के पेड़ों से घिरा एक ग्रोव भी बनाया गया है। उद्यान में 220 मीटर लंबा एक सेंसरी पथ भी है, जिस पर नंगे पैर चलने से आनंद की अनुभूति होगी।
विज्ञापन


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उप प्रेस सचिव नविका गुप्ता ने बताया कि अमृत उद्यान सोमवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहेगा। प्रवेश निःशुल्क है। उद्यान 15 एकड़ में फैला हुआ है और 5 फरवरी, 20-21 फरवरी तथा 14 मार्च को बंद रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह क्लॉक समय भी दिखाएगा। आगंतुकों के लिए सेंट्रल सचिवालय मेट्रो स्टेशन से गेट नंबर 35 तक शटल बस सेवा भी उपलब्ध होगी। अमृत उद्यान 2 फरवरी से 30 मार्च तक खुला रहेगा। 26 मार्च को दिव्यांगजन, 27 मार्च को सुरक्षा बलों के कर्मियों, 28 मार्च को महिलाओं और 29 मार्च को वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष दिन होंगे। बुकिंग visit.rashtrapatibhavan.gov.in पर की जा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed