{"_id":"d6316480b1a034220e708275d3beb487","slug":"rashmi-meet-cheif-minister-return-collector-bay-hall-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम से मिल रश्मि ‘बहाल’..जिलाध्यक्ष बे-हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम से मिल रश्मि ‘बहाल’..जिलाध्यक्ष बे-हाल
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 05 Apr 2015 08:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा में रश्मि चौधरी के थप्पड़ की गूंज से शनिवार रात कई बड़े पदाधिकारियों को झटका लगा। शनिवार सुबह पत्रकारों से बातचीत में सपा आफिस पर भूख हड़ताल की घोषणा करके उन्होंने पार्टी में हड़कंप मचा दिया था।
विज्ञापन
लेकिन रात में रश्मि की मुलाकात दिल्ली में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से हुई। रश्मि ने दावा किया कि सीएम ने उन्हें पार्टी में बहाल कर दिया है। साथ ही पूरे मामले की जांच के लिए कमेटी बनाने की बात भी कही है।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष का कहना है कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। सपा में 31 मार्च को उस समय घमसान मच गया था जब रश्मि चौधरी ने मुरादनगर के नगर अध्यक्ष महबूब अंसारी को मीटिंग में ही थप्पड़ जड़ दिए थे।
विज्ञापन
इसको अनुशासनहीनता मानते हुए जिलाध्यक्ष साजिद हुसैन ने रश्मि को पार्टी से निष्कासित कर दिया था, जबकि महबूब अंसारी को अभयदान दे दिया था।
रश्मि चौधरी ने शनिवार दोपहर सपा जिलाध्यक्ष पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए सोमवार से भूख हड़ताल की घोषणा की थी। सपा के एक गुट ने रात में रश्मि की मुलाकात दिल्ली में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से कराई थी।
बकौल रश्मि मुख्यमंत्री ने रात साढ़े 10 बजे 14 मिनट तक पूरी बातचीत सुनी थी।मुख्यमंत्री ने सपा में महिलाओं के सम्मान को सर्वोपरी बताते हुए उनका निलंबन तत्काल खत्म कर पार्टी में वापस लेने की घोषणा की।
इसके आदेश जारी कर उन्होंने अपने स्टाफ अफसर को पत्र प्रदेश सचिव एसआर यादव के लिए सौंपा। इसकेसाथ ही महबूब अंसारी की जांच कराने के आदेश दिए।
अंसारी केलगातार विवादों में रहने और कई महिलाओं से बदसलूकी करने को उन्होंने गंभीरता से लिया। इससे महबूब अंसारी पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है।
इसके साथ ही रश्मि को बाहर करने पर उतारू कई संगठन पदाधिकारियों को जोर का झटका लगा है। इस संबंध में जिलाध्यक्ष साजिद हुसैन ने बताया कि रश्मि और मुख्यमंत्री की मुलाकात की जानकारी नहीं है।
पार्टी में वापसी भी उन्हीं को करनी है, ऐसे में हमको क्या परेशानी हो सकती है? लखनऊ से जो आदेश मिलेंगे, पालन किया जाएगा।