{"_id":"6b0cf23b33725290cd303d64186847b0","slug":"rapist-get-punishment-in-court-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता से घर में घुसकर किया था रेप, मिली सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता से घर में घुसकर किया था रेप, मिली सजा
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 04 Nov 2015 08:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश देशराज चालिया की अदालत ने दुष्कर्म के एक मामले में आरोपी को सात वर्ष की कैद और चालीस हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
बुधवार को अदालत ने आरोपी को सजा सुनाई। पेश मामले में थाना छांयसा में एक महिला ने 28 सितंबर 2014 को शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें उसने बताया था कि उसने अपनी बेटी की शादी दिल्ली में की थी।
विज्ञापन
शादी के कुछ दिनों बाद ही छांयसा क्षेत्र में रहने वाला अशोक कुमार उसकी बेटी को ससुराल से भगा लाया। इस कारण ससुराल वालों ने बेटी को छोड़ दिया।
इसके बाद वह गांव में ही रहने लगी। महिला ने शिकायत में कहा था कि 27 सितंबर 2014 को अशोक उसके घर में घुस आया और बेटी के साथ दुष्कर्म किया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था, तभी से मामला अदालत में चल रहा था। बुधवार को अदालत ने आरोपी अशोक को सात वर्ष की कैद और चालीस हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है।
विज्ञापन