फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   rapist Came out from prison victim knife stabbed in stomach in new delhi.

जेल से बाहर आया रेपिस्ट, पीड़िता ने घोंपा चाकू

Thu, 15 Jan 2015 02:08 PM IST
Updated Thu, 15 Jan 2015 02:08 PM IST
विज्ञापन
rapist Came out from prison victim knife stabbed in stomach in new delhi.

जहांगीरपुर इलाके में दुष्कर्म के आरोपी पर महिला ने चाकू से हमला कर दिया। पेट में चाकू लगने के बाद पीड़ित समीर (25) को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

विज्ञापन


समीर पिछले तीन माह से दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद था। तीन दिन पूर्व ही वह बहन की शादी के लिए पेरोल पर जेल से बाहर आया था।

युवक पर हमला करने वाली महिला ने ही समीर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। फिलहाल वारदात के बाद से महिला फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

पुलिस के मुताबिक बाउंसर की नौकरी करने वाले समीर की मुलाकात एक दोस्त के जरिये सपना (बदला हुआ नाम) से हुई। सपना का अपने पति से विवाद हो गया था।

'लिव-इन में ही रहकर किया था रेप'

rapist Came out from prison victim knife stabbed in stomach in new delhi.

महिला अकेली ही साउथ एक्सटेंशन इलाके में रह रही थी। समीर व सपना की दोस्ती हुई। समीर ने सपना के साथ ही उसके घर पर लिव-इन में रहना शुरू कर दिया। फरवरी 2014 में दोनों के बीच विवाद हो गया।

सितंबर में समीर ने एक अन्य लड़की से शादी कर ली। सपना ने हौजखास थाने में दुष्कर्म व छेड़छाड़ की शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर समीर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

इधर, समीर की बहन की शादी तय हुई तो उसने पेरोल के लिए आवेदन किया। 10 जनवरी को उसे पेरोल मिल भी गई। सपना को जब इसका पता चला उसने जहांगीरपुरी इलाके में पहुंचकर समीर के पेट पर धारदार हथियार से हमला कर दिया और फरार हो गई। पुलिस मामला दर्ज कर सपना की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed