फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   RapidX stations will have more facilities than metro

RapidX: मेट्रो के सफर को जाएंगे भूल...ट्रेन ही नहीं स्टेशनों पर मिलेंगी ऐसी सुविधाएं; सुरक्षा के भी खास इंतजाम

Tue, 17 Oct 2023 10:40 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 17 Oct 2023 10:40 PM IST
सार

82 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर पर मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट सिस्टम से जुड़ने वाले आनंद विहार, गाजियाबाद समेत अन्य स्टेशनों पर बच्चों को फीड कराने के लिए फीडिंग रूम भी बनाए गए हैं। इसके अलावा भी कई ऐसी सुविधाएं मिलेंगी जो मेट्रो स्टेशनों पर नहीं मिलती हैं।

विज्ञापन
RapidX stations will have more facilities than metro
RAPIDX - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रैपिडएक्स के स्टेशनों पर मेट्रो स्टेशन से ज्यादा सुविधाएं मिलेंगी। 82 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर पर मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट सिस्टम से जुड़ने वाले आनंद विहार, गाजियाबाद समेत अन्य स्टेशनों पर बच्चों को फीड कराने के लिए फीडिंग रूम भी बनाए गए हैं। इनके अलावा आरओ फिल्टर्ड पानी फ्री मिल सकेगा। मेट्रो स्टेशनों पर यह सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं।

विज्ञापन

एनसीआरटीसी के अधिकारियों ने बताया कि रैपिडएक्स ट्रेन में बच्चों के साथ सफर करने वाली महिलाओं की सहूलियत का खास ख्याल रखा गया है। महिलाओं के लिए अलग कोच के साथ-साथ मुख्य स्टेशनों पर बेबी फीडिंग रूम बनाया गया है। उन्होंने बताया कि सभी स्टेशनों पर टॉयलेटस भी बनाए गए हैं। इनका उपयोग निशुल्क किया जा सकेगा। मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों को पानी खरीदना पड़ता है जबकि रैपिडएक्स स्टेशनों पर आरओ मशीन लगी होंगी, यात्रियों को यहां से पानी निशुल्क मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा के लिए लगे स्क्रीन डोर
रैपिडएक्स के सभी स्टेशनों पर ट्रेन और यात्रियों के बीच में कांच के स्क्रीन डोर लगाए गए हैं। ताकि यात्री और खासतौर से बच्चे ट्रैक के पास न जा सके। यह स्क्रीन डोर ट्रेन के आने पर खुलेंगे और उसके रवाना होने से पहले ही बंद हो जाएंगे। ऐसे में यात्री किसी दुर्घटना का शिकार होने से बच सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed