फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Raped with rape victim after kidnapped.

रेप पीड़ित महिला को अगवा कर बनाया हवस का शिकार

Mon, 06 Jul 2015 01:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Mon, 06 Jul 2015 01:46 PM IST
विज्ञापन
Raped with rape victim after kidnapped.

सेक्टर पांच थाना क्षेत्र में महिला को अगवा कर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। डेढ़ महीने पहले संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुई महिला ने बयान में बताया कि दो युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया।

विज्ञापन


महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। घटना के बाद आरोपी फरार है जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन


अशोक विहार फेज दो में रहने वाले एक व्यक्ति ने 28 मई 2015 को सेक्टर पांच थाना में अपनी पत्नी की गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था।

संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुई महिला को ढूंढने के लिए करीब डेढ़ महीने तक पुलिस की टीम ने जांच पड़ताल के बाद शनिवार को नारनौल से उसे बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेप से आहत युवती से फिर रेप

Raped with rape victim after kidnapped.

ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने सीआरपीसी 164 के बयान दर्ज कराने के दौरान महिला ने खुलासा किया कि पड़ोस में रहने वाले हांसी निवासी राजपाल और उसे अकेला पाकर दुष्कर्म को अंजाम दिया इससे आहत होकर वह शीतला माता मंदिर चली गई थी।

जहां उसे नारनौल निवासी प्रवीण नामक युवक मिला। महिला के मुताबिक आरोपी युवक उसे बहला-फुसला अपने साथ नारनौल ले गया जहां उसके साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया।

आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी जिससे वह डर गई। पुलिस ने नारनौल में एक कमरे में बंद महिला को छापेमारी कर छुड़वाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed