फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Raped with minor girl, Father scrold in noida

पिता की डांट से नाराज हो घर छोड़कर भागी किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

Sat, 20 Jul 2019 01:44 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: Abhishek Singh Updated Sat, 20 Jul 2019 01:44 PM IST
विज्ञापन
Raped with minor girl, Father scrold in noida
नाबालिग बलात्कार - फोटो : Social Media

पिता की डांट से नाराज होकर घर से भागी किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। हालांकि छठी कक्षा में पढ़ने वाली किशोरी लगातार बयान बदल रही है। पुलिस ने छात्रा को मेडिकल के लिए भेज दिया है। यह घटना गुरुवार रात को कोतवाली सेक्टर-49 क्षेत्र में हुई। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, कोतवाली सेक्टर-49 क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी छठी कक्षा में पढ़ती है। गुरुवार को वह स्कूल से घर आई तो पिता ने किसी बात पर डांट दिया। इसके कुछ देर बाद वह घर से निकल गई। इसके बाद घरवाले इधर-उधर ढूंढते रहे लेकिन नहीं मिली।
विज्ञापन


गुरुवार रात को घरवालों ने एक युवक के खिलाफ उसे भगा ले जाने की शिकायत पुलिस को दी। शुक्रवार सुबह गांव में ही किशोरी मिल गई। इसके बाद किशोरी ने पुलिस को बताया कि रात में कार सवार दो युवकों ने सेक्टर-50 में उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि किशोरी लगातार बयान बदल रही है। इससे पहले किशोरी ने बताया था कि गांव के ही एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जिस युवक पर किशोरी ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था, उस पर किशोरी के घरवालों ने गुरुवार रात को ही भगाने का आरोप लगाया था।

पुलिस उसे रात में ही थाने लेकर आ गई थी। कोतवाली सेक्टर-49 के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद धाराओं में बदलाव किया जाएगा। पुलिस मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed