रेप पीड़िता को खून से लिखा धमकी भरा खत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेप पीड़िता युवती की कार में खून से लिखा धमकी भरा पत्र मिला है। लिखा है ‘सुधर जा वरना इसका अंजाम बुरा होगा’। आरोप है कि यह पत्र रेपिस्ट’ने फिकवाया है।
कार में मिले इस पत्र से युवती डरी हुई है। उसने एसपी क्राइम से कार्रवाई की मांग की है। एसपी क्राइम ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
वैशाली में रहने वाली युवती ने बताया कि वह एक इवेंट कंपनी में नौकरी करती है। एक इवेंट के दौरान उसकी मुलाकात लुधियाना के एक ऑटो मोबाइल कंपनी के संचालक से हुई थी।
दिरापुरम पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
दोनों के बीच अफेयर हुआ,आरोप है कि वर्ष 2014 में दिल्ली बसंत विहार के एक स्पा में शादी का झांसा देकर कंपनी संचालक ने उसके साथ दुष्कर्म किया था।
आरोपी युवक के खिलाफ बसंत विहार थाने में रेप की रिपोर्ट दर्ज है। आरोप है कि उस केस को वापस लेने के लिए आरोपी लगातार उसे धमकी दे रहा है।
रविवार को वह इंदिरापुरम की मार्केट गई थी, उसका पीछा कर रहे बाइक सवार दो युवकों ने खून से लिखा एक धमकी भरा खत कार में फेंक दिया। उसका आरोप है कि यह खत आरोपी ने फिकवाया है।