फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   rape victim got in trouble becauseof doctor.

डॉक्टरों की लापरवाही से दुष्कर्म पीड़िता हुई परेशान

Sun, 21 Sep 2014 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sun, 21 Sep 2014 11:49 PM IST
विज्ञापन
rape victim got in trouble becauseof doctor.

बीके अस्पताल के डॉक्टरों की लापरवाही का खामियाजा एक दुष्कर्म पीड़िता को भुगतना पड़ा। पीड़िता को इलाज के लिए शनिवार देर रात दिल्ली रेफर किया गया।

विज्ञापन


लेकिन अस्पताल ने उसके साथ जरूरी कागजात नहीं भेजे। जिस कारण उसे रात भर भटकना पड़ा। रविवार सुबह सीडब्ल्यूसी के हस्तक्षेप के बाद बीके अस्पताल ने कागज दिए। जिसके बाद पीड़िता को इलाज के लिए दोबारा रेफर किया गया।
विज्ञापन

 
जानकारी अनुसार थाना सराय ख्वाजा क्षेत्र से एक 13 साल की दुष्कर्म पीड़िता को इलाज के लिए नौ सितंबर को लाया गया था। यहां जांच के बाद पता चला कि पीड़िता गर्भवती है। इसके साथ ही डॉक्टरों ने यह भी पुष्टि की कि किशोरी मानसिक रूप से बीमार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
शनिवार देर रात उसे बीके अस्पताल से गर्भपात के लिए दिल्ली रेफर किया गया। लेकिन अस्पताल स्टॉफ ने किशोरी को सिर्फ रेफर स्लिप देकर दिल्ली भेज दिया। उसे  एमएलसी और अन्य जरूरी कागजात नहीं दिए गए।
 
जिस कारण पीड़िता को रात भर अस्पताल परिसर में बैठ कर गुजारनी पड़ी। रविवार सुबह मामले की जानकारी सीडब्ल्यूसी को दी गई। जिसके बाद औपचारिक प्रक्रिया को पूरा कर पीड़िता को दिल्ली भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed