फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   rape facebook friend gurgaon

शादी का झांसा देकर फेसबुक फ्रेंड से दुष्कर्म

Sat, 30 Jan 2016 01:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sat, 30 Jan 2016 01:38 PM IST
विज्ञापन
rape facebook friend gurgaon

साइबर सिटी में एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म

विज्ञापन
करने कस मामला प्रकाश में आया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

शहर में रहकर फैशन डिजाइनिंग का कोर्स करने वाली 22 वर्षीय युवती अपना बुटिक चलाती है। बताया जाता है कि उसके फेसबुक पर अमित नाम के युवक का फ्रेंड रिक्वेस्ट आया।

एक दो बार तो उसने ध्यान नहीं दिया लेकिन बार-बार रिक्वेस्ट आने पर उसने उसे अपने फ्रेंड में शामिल कर लिया। पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने बताया है कि उक्त युवक ने उसे अपनी बर्थ डे पार्टी में बुलाया।

आरोप है कि युवक ने कोल्ड ड्रिंक में कोई नशीला पदार्थ मिला दिया जिससे वह बेहोश हो गई। इस दौरान युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

होश आने पर जब युवती को इसका पता लगा तो आरोपी ने उससे शादी करने का वादा किया। बताया जाता है कि युवक ने लड़की को सेक्टर-14 में किराया का कमरा भी दिलाया।

युवती का आरोप है कि शादी का वादा कर युवक ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। कुछ दिनों बाद युवक अचानक गायब हो गया। जब युवती ने उसके फोन पर संपर्क किया तो नहीं लगा।

इस पर युवती ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाना में की । वहां आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया।

थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता का मेडिकल कराकर मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया गया है। पुलिस के अनुसार यह पूरा मामला दो महीने पहले का है। आरोपी को दबाचने के लिए छानबीन चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed