{"_id":"6bdca662f261365321dec68b82242949","slug":"rape-accuse-husband-and-brother-in-law-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति और देवर पर लगाया गैंगरेप का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति और देवर पर लगाया गैंगरेप का आरोप
ब्यूरो/ अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 07 Jul 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के एक कस्बे में महिला ने पति और देवर पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। आरोप है कि पीड़िता चार माह से गौतबुद्ध नगर और बिजनौर पुलिस के चक्कर काट रही है।
विज्ञापन
जब वह गर्भवती हो गई तो दादरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए उसे मेडिकल के लिए भेजा। बिजनौर से एक अशक्त युवती की शादी करीब चार साल पहले अशक्त युवक से हुई थी।
विज्ञापन
आरोप है कि चार माह पहले दहेज को लेकर उससे मारपीट हुई, जिसकी उसने थाने में शिकायत की। इस पर पीड़िता के पति और देवर ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। दादरी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन
कई माह बाद उसने बिजनौर पुलिस से शिकायत की लेकिन मामला गौतमबुद्ध नगर का बताया गया। फिर पीड़िता ने दादरी थाने में सीओ अनुराग से शिकायत की।
सीओ अनुराग सिंह ने आरोपी पति और देवर के खिलाफ गैंगरेप और परिवार की महिलाओं के खिलाफ दुष्कर्म में सहयोग करने और दहेज के लिए उत्पीड़न करने का मामला दर्ज कराया है। सीओ दादरी का कहना है कि एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।