फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   rape accudes gets free by court after no evidance

'नहीं हुआ रेप, प्यार में बनाए थे संबंध'

Thu, 04 Sep 2014 09:13 PM IST
Updated Thu, 04 Sep 2014 09:13 PM IST
विज्ञापन
rape accudes gets free by court after no evidance

प्यार व लगाव में बनाए गए शारीरिक संबंध रेप नहीं है और ऐसा नहीं माना जा सकता कि कुछ गलतफहमी में संबंध बन गए। अदालत ने ये टिप्पणी करते हुए छात्रा से रेप के मामले में आरोपी दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल को संदेह का लाभ देते हुए रिहा कर दिया।

विज्ञापन


अदालत ने कहा कि शिकायतकर्ता को शिक्षित व वयस्क होने के नाते अपने कार्य के परिणाम की पूरी जानकारी थी।

रोहिणी स्थित फास्ट ट्रैक कोर्ट के न्यायाधीश विरेन्द्र भट्ट ने अपने फैसले में कहा कि युवती के उस तर्क को नहीं माना जा सकता है कि कुछ गलतफहमी हुई और आरोपी ने विवाह का झांसा देकर रेप किया। अदालत ने कहा कि एक शिक्षित व व्यस्क से ऐसी आशा नहीं की जा सकती।
विज्ञापन


अदालत ने कहा कि सभी तथ्यों से स्पष्ट है कि गलतफहमी नहीं बल्कि प्यार व लगाव के बीच उन दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने थे। ऐसे में नहीं माना जा सकता कि विवाह का झांसा देकर रेप किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

भरोसेमंद नहीं है युवती का बयान: कोर्ट

rape accudes gets free by court after no evidance

अदालत ने कहा कि युवती के बयान पुष्ट, विश्वसनीय व भरोसेमंद नहीं है। ऐसे में आरोपी कांस्टेबल संजय संदेह का लाभ पाने का हकदार है अत: वे उसे इस आरोप से बरी करते है।

अभियोजन पक्ष के अनुसार पालम थाना क्षेत्र निवासी युवती ने 8 फरवरी 2013 को प्राथमिकी दर्ज करवाई कि आरोपी कांस्टेबल संजय ने उससे शादी का वादा करके शारीरिक संबंध बनाए और बाद में मुकर गया। इतना ही नहीं विवाह करने के लिए पांच लाख रुपये व 50 गज के प्लाट की डिमांड की।

वहीं, दूसरी तरफ आरोपी ने कहा कि उसकी युवती से मात्र दोस्ती थी और उसने कभी भी विवाह का वायदा नहीं किया। इसके अलावा युवती पहले से ही जानती थी कि उसका विवाह किस अन्य युवती से होना है।

कोर्ट का ये फैसला उन तमाम केसों के लिए नजीर बन सकता है जिसे में शादी का झांसा देकर रेप का आरोप लगाया जाता है।

युवती का अपहरण, पैसे भी ले गया आरोपी

rape accudes gets free by court after no evidance

फरीदाबाद में बल्लभगढ़ के सेक्टर-55 थाना क्षेत्र की राजीव कालोनी में एक युवक ने एक लड़की का अपहरण कर लिया। युवती के परिजनों का आरोप है कि युवक 1.35 लाख रुपये और जेवरात ले गया है। मामले की शिकायत पुलिस को की गई है। जिसके बाद पुलिस युवती और आरोपी की तलाश में जुट गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी और बेटा बुधवार शाम अपने घर में बैठे थे। उसी समय एक लड़का आया और पीड़ित व्यक्ति के बेटे के साथ मारपीट कर उसकी लड़की को अपने साथ ले गया। जब वह रात को अपने घर पर आया तो लड़के ने आपबीती बताई।

घर को देखने पर पता चला कि वहां से रुपये और सोने-चांदी के जेवरात गायब है। जिसके बाद पीड़ित पक्ष ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पीड़ितों ने अपनी शिकायत में लड़की के अपहरण का शक जताया है।

जांच अधिकारी कविता ने बताया कि पीड़ितों की शिकायत के आधार पर अपहरण का मामला दर्ज किया गया है। अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। आरोपी और अगवा हुई युवती की तलाश शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed