{"_id":"57cd627f4f1c1bb030317fa1","slug":"rao-indrajeet-singh-thanks-cm-khattar-for-announcing-gda","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीडीए की घोषणा से विकास को मिलेंगी नई उंचाइयां : राव इंद्रजीत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीडीए की घोषणा से विकास को मिलेंगी नई उंचाइयां : राव इंद्रजीत
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 05 Sep 2016 05:48 PM IST
विज्ञापन
इंद्रजीत सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय योजना एवं शहरी विकास राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा गुडगांव विकास प्राधिकरण (जीडीए) की घोषणा करने पर उनका आभार जताया है। उन्होंने कहा कि गुडग़ांव वासियों की वर्षों पुरानी इस मांग को भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व व मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लिया और इसकी घोषणा संभव हो पाई। राव ने कहा कि जीडीए की घोषणा से गुडगांव के विकास की नई उंचाइयां मिलेंगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि गुडगांव विकास प्राधिकरण के लिए वह लंबे समय से संघर्ष कर रहे थे। इस संघर्ष में लोगों का साथ भी मिला, जिससे जीडीए की मांग को मजबूती मिली। उन्होंने जीडीए के लिए किए गए संघर्ष की चर्चा करते हुए कहा कि उनकी हमेशा से यही मांग रही कि गुडग़ांव प्रदेश में राजस्व का करीब 70 प्रतिशत हिस्सा देता है।
विज्ञापन
ऐसे में गुडग़ांव के विकास के लिए एक स्वतंत्र एजेंसी होना आवश्यक है। इस एजेंसी के माध्यम से विकास की योजनाओं को गुडग़ांव के अनुरूप यही परं ही तैयार किया जा सकेगा। राव ने कहा कि इस संघर्ष में जब जनता का साथ मिला तो वे राजनैतिक रूप से भी इस आवाज को हर मंच से उठाते रहे।
विज्ञापन
उन्होंने पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व व प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा जीडीए की घोषणा किए जाने पर आभार जताया और कहा कि 1 नवंबर से गुडग़ांव के लोगों को इसका खाका मिल जाएगा।
जीडीए के गठन पर हिपा में की गई थी संगोष्ठी
मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा गुडगांव डवलपमेंट अथॉरिटी बनाने की अधिकारिक घोषणा करने का हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान (हिपा) के महानिदेशक एसपी गुप्ता ने स्वागत किया है।
गुप्ता ने बताया कि गुडगांव डेवलपमेंट अथॉरिटी की गठन प्रक्रिया में हिपा की सक्रिय भूमिका रही। प्राधिकरण के गठन को लेकर हिपा में सात जुलाई 2016 को एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया था, जिसमें इसके गठन को लेकर कानूनी प्रकिया, प्राधिकरण के गठन का स्वरूप व इसका कार्यक्षेत्र पर विस्तार से चर्चा हुई थी। इस संगोष्ठी में गुडगांव के सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह सहित विषय विशेषज्ञों ने भाग लिया था।