फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ramlila will see a spectacular performance by film and theatre artists.

Delhi NCR News: रामलीला में फिल्मी दुनिया और थिएटर कलाकारों का दिखेगा धमाकेदार मंचन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 10:09 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। इस वर्ष राजधानी में रामलीला मंचन के दौरान फिल्म और थिएटर जगत के कई कलाकारों की कला से रूबरू हो सकेंगे। रामलीला मंचन के दौरान फिल्मी दुनिया और पारंपरिक थियेटर कलाकारों का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।
लालकिला मैदान में रामलीला का मंचन कराने वाली लवकुश रामलीला कमेटी के यहां सबसे अधिक फिल्मी कलाकार मंचन करेंगे। उनके मंच पर भगवान श्रीराम की भूमिका फिल्म अभिनेता किंशुक वैद्य निभाएंगे। किंशुक वैद्य बचपन से ही अभिनय में सक्रिय हैं। वहीं लक्ष्मण के रूप में डॉ. राजन शर्मा होंगे। सीता की भूमिका में रिनी आर्या होगी जो फिल्मों व टीवी पर काम कर रही हैं। हनुमान के किरदार में मल्हार पांड्या होंगे, जो गुजराती पृष्ठभूमि से आते हैं और पारिवारिक रूप से थियेटर एवं अभिनय से जुड़े हैं।
विज्ञापन

रावण की भूमिका में आर्य बब्बर होंगे। आर्य बब्बर हिंदी और पंजाबी फिल्मों में सक्रिय अभिनेता हैं और उनके पिता राज बब्बर एवं मां भी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हैं। वहीं पूनम पांडे रावण की पत्नी मंदोदरी के रूप में होंगी। मॉडल और अभिनेत्री पूनम पांडे फिल्मों और टीवी सीरियल्स में सक्रिय हैं। जबकि परशुराम की भूमिका भोजपुरी फिल्म उद्योग के प्रसिद्ध अभिनेता और राजनीतिज्ञ मनोज तिवारी निभाएगे। राजा जनक के मंत्री की भूमिका में राजेश पुरी होंगे, जिन्होंने हिंदी टीवी और फिल्मों में हास्य और चरित्र भूमिकाओं में कार्य किया है। केवट के किरदार में शंकर साहनी होंगे, वह पंजाबी सिंगर है। भगवान शिव का रूप मनीष चतुर्वेदी धारण करेंगे, जो टीवी-फिल्मों में सपोर्टिंग रोल में सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री धार्मिक लीला कमेटी के यहां पर बिंदु दारा सिंह हनुमान का किरदार निभाएंगे। बिंदु दारा सिंह प्रसिद्ध पहलवान और अभिनेता दारा सिंह के बेटे हैं। रावण की भूमिका में शाहबाज खान होंगे, जिनका असली नाम हैदर खान है और वे पौराणिक व ऐतिहासिक भूमिकाओं के लिए प्रसिद्ध हैं। सीता के किरदार में शिल्पा रायजादा होंगी, उन्होंने कई धारावाहिकों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं।

डेरावाल गुजरांवाला की रामलीला कमेटी में पुनीत ईस्सर रावण की भूमिका निभाएंगे और उनके पुत्र सिद्धार्थ ईस्सर राम की भूमिका में नजर आएंगे। इस प्रकार रामलीला में फिल्मी, पारंपरिक थियेटर और धार्मिक कलाकारों का मिश्रण दर्शकों के लिए एक अनूठा और यादगार अनुभव प्रस्तुत करेगा। मंचन में दर्शकों को न केवल पौराणिक कथा का जीवंत रूप देखने को मिलेगा, बल्कि कलाकारों की विविध पृष्ठभूमि और अभिनय की गहराई का आनंद भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed