फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rambabu mastermind of spurious liquor case arrested in Bihar

Delhi: बिहार जहरीली शराब कांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने आरोपी रामबाबू को पकड़ा

Sat, 31 Dec 2022 10:25 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 31 Dec 2022 10:25 AM IST
सार

बिहार में जहरीली शराब कांड के मास्टरमाइंड रामबाबू को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Rambabu mastermind of spurious liquor case arrested in Bihar
पुलिस की गिरफ्तर में आरोपी - फोटो : ani

विस्तार

बिहार में जहरीली शराब पिलाकर 80 लोगों की जान लेने वाले मुख्य आरोपी को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की इंटरस्टेट सेल ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान राम बाबू महतो के रूप में हुई है। 14 दिसंबर को बिहार के सारण जिले में हुई वारदात के बाद आरोपी भागकर दिल्ली आ गया था। यहां द्वारका में एक निर्माणाधीन साइट पर आरोपी छिपकर रह रहा था।

विज्ञापन


बिहार पुलिस से सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम ने शुक्रवार को आरोपी को दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ पहले से सात आपराधिक मामले दर्ज हैं, इनमें ज्यादातर मामले अवैध शराब की तस्करी करने के हैं। दिल्ली पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना बिहार पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन

अपराध शाखा के विशेष आयुक्त रविंद्र सिंह यादव ने बताया कि बिहार के सारण जिले के इसुआपुर और मशरक थाना क्षेत्र में 14 दिसंबर को दो अलग-अलग केस दर्ज किए गए थे। यहां जहरीली शराब पीने से लगभग 80 लोगों की जान चली गई। पुलिस ने पड़ताल की तो शराब तस्कर राम बाबू महतो का नाम सामने आया था लेकिन आरोपी बिहार से फरार हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार पुलिस के अलावा दूसरे राज्यों की पुलिस को भी अलर्ट कर दिया गया था। इसी कड़ी में शुक्रवार को बिहार पुलिस ने दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा को सूचना दी थी कि आरोपी राम बाबू दिल्ली में कहीं छिपा हुआ है। फौरन एसीपी रमेश चंदर लांबा, इंस्पेक्टर संजय कुमार गुप्ता व अन्यों की टीम का गठन कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई।

इसी कड़ी में जांच के दौरान टीम को पता चला कि आरोपी द्वारका इलाके में एक निर्माणाधीन मकान में छिपकर रह रहा है। सूचना जुटाने के बाद टीम ने शुक्रवार रात को आरोपी को द्वारका से दबोच लिया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed