फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ramavtar the new Bar Association President.

रामअवतार बने नए बार एसोसिएशन के अध्यक्ष

Sat, 31 Jan 2015 02:02 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 31 Jan 2015 02:02 PM IST
विज्ञापन
Ramavtar the new Bar Association President.

बार एसोसिएशन चुनाव में रामअवतार गुप्ता ने अध्यक्ष पद पर बाजी मार ली है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मुनीष त्यागी को कुल 15 वोटों से पराजित किया।

विज्ञापन


अध्यक्ष बने रामअवतार गुप्ता को 1064 वोट मिले। बार सचिव पद पर दीपक शर्मा ने 1308 वोट हासिल करके सचिव पद पर कब्जा जमाया।

इस पद के लिए दूसरे नंबर पर रहे प्रत्याशी नौशाद खान को 860 वोट मिले। अध्यक्ष पद पर जीत का अंतर कम होने से दोबारा मतगणना कराई गई।

बार एसोसिएशन के सभी पदों के लिए शुक्रवार सुबह 9 बजे से मतदान शुरू हुआ। कड़कड़ाती सर्दी के बावजूद सुबह से ही अधिवक्ताओं की भीड़ अपने मत का प्रयोग करने पहुंच गई थी। कुल 2612 अधिवक्ताओं को वोट डालनी थी। इनमें से मात्र 2384 अधिवक्ताओं ने ही अपने मत का प्रयोग किया।
विज्ञापन


वीआईपी मतदाता के रूप में राज्यसभा सदस्य नरेंद्र कश्यप, भाजपा नेता सरदार एसपी सिंह, पूर्व राज्यमंत्री बालेश्वर त्यागी, पूर्व विधायक सुनील शर्मा और जिला पंचायत अध्यक्ष अजित पाल त्यागी ने भी अपना वोट डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदान की प्रक्रिया शाम करीब साढे़ 4 बजे तक चली। शाम 6 बजे से मतगणना शुरू हुई। देर रात साढ़े 12 बजे तक मतगणना की गई।

इसके बाद अध्यक्ष पद पर रामअवतार गुप्ता के नाम की घोषणा के साथ ही उनके समर्थक खुशी से झूम उठे। ढोल बजाकर समर्थकों ने जीते हुए सभी प्रत्याशियों का उनका स्वागत किया गया।


नई बार एसोसिएशन में वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ओमप्रकाश सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, स्नेह त्यागी, कोषाध्यक्ष, विक्रांत तोमर, सहसचिव (प्रशासन) रिंकू शर्मा, सहसचिव (पुस्तकालय), संगीता चुनी गईं।

नव नियुक्त बार अध्यक्ष ने कहा कि नए अधिवक्ताओं के लिए चैंबर की व्यवस्था करना और उनके हितों के लिए ही कार्य करना प्राथमिकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed