फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   "Ram mandir will not a political issue '

‘राम मंदिर राजनीतिक मुद्दा नहीं होगा’

Mon, 06 Jun 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 06 Jun 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
"Ram mandir will not a political issue '
भाजपा के विकास पर्व कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नकवी - फोटो : राजन राय

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि अब केंद्र में भ्रष्टाचार और दलाल मुक्त तथा विकास युक्त सरकार है। विकास पर्व कार्यक्रम में वे बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

विज्ञापन


उन्होंने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मनमोहन सिंह ने बतौर प्रधानमंत्री उदारवाद को उधारवाद में बदल दिया। वहीं मोदी सरकार के दो वर्ष की उपलब्धियां गिनाते हुए नकवी ने दावा किया कि आर्थिक क्षेत्र में तेजी आई है।
विज्ञापन


जीडीपी 4.56 से बढ़कर 8 प्रतिशत के करीब पहुंच गई है। 2015 में भारत में 63 अरब डॉलर का निवेश हुआ। देश की छवि दुनिया में सुधर रही है। प्रतिदिन देश में करीब 15 किलोमीटर सड़क का निर्माण हो रहा है। भारत विश्व गुरु बनने की ओर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य लोग वर्षों शासन करते रहे लेकिन जनता के बीच जवाब देने नहीं आए। नरेंद्र मोदी सरकार ने इतने काम किए हैं कि दो वर्ष में ही अपने लेखाजोखा के साथ जनता के बीच है।

इसी बीच जब नकवी ने पूछा गया कि मौजूदा समय में वर्ल्ड बैंक द्वारा जारी की गई सूची में भारत विकासशील देशों की सूचि से बाहर है। उस पर उन्होंने जवाब दिया कि मोदी सरकार अर्थव्यवस्था को बेहतर करने का काम तेजी से कर रही है।

मुख्तार अब्बास नकवी नरेंद्र मोदी सरकार के दो साल पूरे होने पर कैलाश सभागार में मीडिया को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान बीजेपी के अति पिछड़ा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एसपी सिंह बघेल, केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री महेश शर्मा, विधायक विमला बाथम आदि मौजूद रहे।

‘राम मंदिर राजनीतिक मुद्दा नहीं होगा’

"Ram mandir will not a political issue '

‘राम मंदिर राजनीतिक मुद्दा नहीं होगा’
राम मंदिर बनाए जाने के सवाल पर एक बार फिर भाजपा की तरफ से स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया। केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि पार्टी चाहती है कि राम मंदिर का निर्माण हो।

इसके लिए कोर्ट रास्ता निकाले या दोनों पक्ष बातचीत कर कोई बेहतर रास्ता निकालें। भाजपा के लिए राम मंदिर कोई राजनीतिक विषय या मुद्दा नहीं है।

भाजपा उत्तर प्रदेश का चुनाव भ्रष्टाचार और गुंडाराज मुक्त प्रदेश निर्माण के नारे साथ लड़ेगी। मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा, इस पर मंथन चल रहा है। प्रदेश में बीजेपी अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। किसी पार्टी से समझौता नहीं होगा।

मथुरा बवाल पर मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि यह प्रदेश सरकार की नाकामी का नतीजा है। सब कुछ शासन और प्रशासन की नाक के नीचे चलता रहा और सब आंख बंद किए बैठे थे।

नकवी का कहना है कि गोहत्या की एफआईआर न लिखने से साबित हो रहा है कि प्रदेश सरकार बिसाहड़ा कांड को बेहद सामान्य घटना मान रही है। केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि नरेंद्र मोदी सरकार बनने के बाद मुसलमानों के हित में सबसे ज्यादा काम हुआ है।

इसी कारण जम्मू के मुसलमान अब आईएसआईएस में जाने की बजाय आईएएस बन रहे हैं। इस वर्ष सिविल सेवा परीक्षा में जम्मू से आठ मुस्लिम सफल हुए।

जेवर एयरपोर्ट को रक्षा मंत्रालय के एनसओसी का इंतजार

"Ram mandir will not a political issue '

जेवर एयरपोर्ट को रक्षा मंत्रालय के एनसओसी का इंतजार : महेश शर्मा
कार्यक्रम में मौजूद केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री महेश शर्मा ने बताया कि जेवर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनने का रास्ता लगभग साफ हो गया है, रक्षा मंत्रालय से एनओसी मिलनी बाकी है।

सभी औपचारिकता पूरी कर ली गई है, उम्मीद है जल्द ही रक्षा मंत्रालय से भी एनओसी मिल जाएगी। डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय पर्यटन नक्शे में गौतमबुद्ध नगर की बुद्धा सर्किट को शामिल कर लिया गया है।

जिसमें अक्षरधाम से बॉटेनिक गार्डन, नलगढ़ा से लेकर नाइट सफारी को शामिल किया गया है। उन्होंने जेवर हवाई अड्डे को मंजूरी की फाइल रक्षा मंत्रालय के पास है। जल्द ही इसे मंजूरी मिल जाएगी।

उन्होंने कहा कि हमारी संसदीय क्षेत्र खुर्जा में 1920 मेगावाट के पावर प्लांट का निर्माण चल रहा है। जिससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बिजली की समस्या खत्म हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के प्रतीक यादव सिंह को बसपा सरकार ने सींचा और सपा सरकार ने पाला। देश में सीबीआई जैसे एजेंसी न होती तो आज ऐसे लोग जेल की सलाखों के पीछे नहीं पहुंच पाते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed