{"_id":"908dd1587a078fbce10028478bc2de91","slug":"ram-leele-is-enjoyed-by-russian-in-surajkund-fair-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूस तक है श्रीराम की लीला का मुरीद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूस तक है श्रीराम की लीला का मुरीद
ओम प्रकाश/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 03 Feb 2015 08:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपको शायद ही पता होगा कि भगवान श्रीराम की लीला के मुरीद रूस तक हैं। वहां पर भी रामायण का मंचन होता है। लेकिन इसे धर्म से न जोड़कर पपेट थिएटर (कठपुतली रंगमंच) के रूप में देखा जाता है। इसकी एक झलक रूस के एक राज्य बशखिर के कलाकारों ने सरजकुंड मेले में दिखाई।
विज्ञापन
इसमें सारे संवाद रूसी भाषा में हैं। रंगमंच रशियन है। म्यूजिक वहीं का है। पूरे रामायण को हम किसी मूक अभिनय तक आसानी से समझ सकते हैं। संवाद में पात्रों के नाम भर ही समझ आते हैं।
विज्ञापन
बशखिर स्टेट पपेट थिएटर 1932 से वहां सक्रिय है, जो भारतीय पौराणिक कथाओं पर कठपुतली रंगमंच प्रस्तुत करता है। पूरी रामायण करीब 45 मिनट में दिखाने वाले ये कलाकार रूसी लोगों को इसके जरिए यह समझा देते हैं कि बुराई पर अच्छाई की ही जीत होती है। इसी विधा में वह पंचतंत्र की कथाएं रशियन अंदाज में पेश कर लोगों को संदेश देते हैं।
विज्ञापन
भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) के जरिए बशखिर पपेट थिएटर ग्रुप यहां आया था। इन कलाकारों ने बताया कि रामायण का मंचन रूस में वे कठपुतली रंगमंच के जरिए वर्षों से करते आए हैं।
रंगकर्मी रामजी बाली कहते हैं कि श्रीराम कथा में वह सारे तत्व मौजूद हैं, जो इसे परफेक्ट ड्रामा बनाते हैं। इसीलिए इस कथा को रूस में पपेट थिएटर के रूप में पेश किया जा रहा है। रूस का भारतीय संस्कृति से काफी मेलजोल रहा है। यह इसका एक हिस्सा लगता है।
रंगकर्मी मनोज मदान के मुताबिक अपने देश के अलावा इंडोनेशिया, मलेशिया, मॉरीशस आदि में रामलीला पहले से होती रही है। रूस और अमेरिका की जानकारी यहां के लिए नई है।
प्रस्तोता जैनेंद्र कुमार के मुताबिक रूसी कलाकारों की ओर से रामायण का मंचन अनोखे अंदाज में देखना अपने आप में विलक्षण था।
यह एक नया अनुभव है। ये कलाकार अपने देश में इसके जरिए बता रहे हैं कि सच कैसे जीत सकता है। इसमें भरपूर मनोरंजन है।